News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Last updated: July 29, 2026 6:49 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 29, 2026
Share
SHARE

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय स्थित वसंत क्लब, बिलासपुर में बुधवार को 62वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने “सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षा से समृद्धि” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। द्विपक्षीय सुरक्षा समिति एसईसीएल में सुरक्षा संबंधी विषयों पर प्रबंधन एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद का सर्वोच्च मंच है।

बैठक की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, द्विपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री प्रकाश राय के स्वागत संबोधन से हुआ।

निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति केवल नियमों के पालन से नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जागरूकता, अनुशासन और जिम्मेदारी से विकसित होती है। उन्होंने सभी से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सामूहिक प्रयासों से “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि आधुनिक तकनीकों, सतत प्रशिक्षण तथा सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही सुरक्षित एवं उत्पादक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन और निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया।

बैठक में कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के सुरक्षा प्रदर्शन, वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था तथा भावी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यस्थलों पर जोखिम न्यूनीकरण, बेहतर समन्वय तथा सुरक्षा जागरूकता को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पद पर मनोनीत होने पर उपस्थित सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही द्विपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य एवं एससीकेएमसी के प्रतिनिधि श्री कमलेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

You Might Also Like


प्रदेश भाजपा की 31 अगस्त को बड़ी बैठक, नए पदाधिकारियों को शिव प्रकाश और नितिन नबीन देंगे प्रशिक्षण


CG NEWS : हाईवे पर बर्थडे जश्न बना आफत, एंबुलेंस जाम में फंसी; पुलिस ने दर्ज की FIR


जांजगीर-चांपा में पुलिस ने नाबालिग गांजा तस्कर सहित आरक्षक को गिरफ्तार, 15 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त


गणतंत्र दिवस पर कोरिया जिला रहेगा शुष्क, सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद


नक्सली हिंसा को झटका: बीजापुर-सुकमा के 64 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

SECL कोल माइंस में घुसे युवक, धंसने से दो की मौत, एक घायल

Arjun Mukherjee
May 27, 2025
जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, पत्थर-डंडे से किया हमला
CG NEWS : प्राथमिक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, दो छात्राएं घायल
BJP vs AAP : MCD उपचुनाव नतीजे: कौन-सा वार्ड किस पार्टी के खाते में गया?
02 June 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रयासों की होगी सराहना, जानिए अपना राशिफल …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?