News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > मानसून सत्र का तीसरा दिन: विपक्ष का हंगामा जारी, ऑपरेशन सिंदूर और SIR पर सरकार से जवाब की मांग
देश

मानसून सत्र का तीसरा दिन: विपक्ष का हंगामा जारी, ऑपरेशन सिंदूर और SIR पर सरकार से जवाब की मांग

Last updated: July 23, 2025 10:29 am
Arjun Mukherjee
Published: July 23, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जुलाई। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है और दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में विपक्ष के हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला और बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष समीक्षा (Special Intensive Revision – SIR) जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब लेकर रहेगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 5 बजे ब्रिटेन के दो दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। सत्र के बीच पीएम का यह दौरा विपक्ष के निशाने पर आ गया है। विपक्षी दलों ने इसे ‘असंवेदनशील’ करार देते हुए पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर मसले पर प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।

विपक्ष के कई सांसदों ने मंगलवार को ही लोकसभा और राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिए थे। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में चल रहे SIR की संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। संभावना है कि इस मुद्दे पर आज सदन में विस्तृत चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन भी संसद के भीतर और बाहर विपक्ष ने इन मुद्दों को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। विपक्षी दलों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भी पीएम से सीधा जवाब मांगा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मानसून सत्र के अगले कुछ दिन काफी हंगामेदार हो सकते हैं। जहां सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी, वहीं विपक्ष सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया और सरकार की जवाबदेही से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करता रहेगा।

You Might Also Like


लैंडस्लाइड से दहला सिक्किम, सेना के 3 जवानों की मौत, 9 की तलाश जारी


SCO शिखर सम्मेलन में हो सकती है बड़ी घोषणा: भारत-चीन के बीच जल्द शुरू होंगी सीधी उड़ानें


मतदाता पहचान में पारदर्शिता: 64 करोड़ वोटर्स का वोटर ID आधार से जुड़ा, 18 मार्च को समीक्षा बैठक


रफ्तार का कहर: अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चार गंभीर घायल


हिमाचल में तबाही का मंजर: बादल फटने, भूस्खलन और हादसों में अब तक 82 की मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Census 2026 : डिजिटल जनगणना का धमाका’ रायपुर में हजारों घरों की तेज मैपिंग से बना रिकॉर्ड

Arjun Mukherjee
May 5, 2026
Valentine Day Security 2026 : वैलेंटाइन-डे पर 33 पेट्रोलिंग टीमें, शराबियों और हुड़दंगियों की खैर नहीं
कोरबा में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बाइक को बीच सड़क पर आग के हवाले किया गया
भाजपा कार्यशाला में अरुण सिंह का संदेश, कहा- ‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र से ही संभव है भारत का विकास
Pakhanjoor Nagar Panchayat Dispute : अध्यक्ष ने लेटरहेड पर लिखा आदेश — अधिकारी पत्नी को दें पूरा सम्मान और सहयोग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?