News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > लालकिला धमाके के बाद अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग आज, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
देश

लालकिला धमाके के बाद अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग आज, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

Last updated: November 11, 2025 11:35 am
Arjun Mukherjee
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। बीती रात लालकिले के पास हुए धमाके (Delhi Blast) से पूरी दिल्ली दहल गई है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक (High Level Meeting) बुलाई है।

Contents
सुबह 11 बजे होगी अहम बैठककौन-कौन होंगे बैठक में शामिल?दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच तेजक्या हो सकता है बैठक में बड़ा फैसला?सरकार की नजर हर पहलू पर

सुबह 11 बजे होगी अहम बैठक

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आज सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी। इसमें देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता स्वयं गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

कौन-कौन होंगे बैठक में शामिल?

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल होंगे—

  • केंद्रीय गृह सचिव,

  • आईबी (Intelligence Bureau) निदेशक,

  • दिल्ली पुलिस कमिश्नर,

  • एनआईए (NIA) के डीजी,

  • और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी।

वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे। बैठक में अब तक की जांच रिपोर्ट और संभावित आतंकी लिंक पर चर्चा होगी।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच तेज

लालकिला क्षेत्र में धमाके के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एनएसजी और एफएसएल टीमों ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और जांच जारी है।

क्या हो सकता है बैठक में बड़ा फैसला?

गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए जा सकते हैं। साथ ही, पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के नेटवर्क की गहराई से जांच पर भी चर्चा होगी।

सरकार की नजर हर पहलू पर

गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस धमाके के पीछे की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like


Rajya Sabha Elections 2026 : 11 सीटों पर सियासी घमासान, बिहार-हरियाणा में NDA-INDIA आमने-सामने


Budget 2026 Updates : ऑपरेशन सिंदूर से आर्थिक रफ्तार तक राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं


TMC Election Commission Controversy : चुनाव आयोग की ‘दो-टूक’, TMC के आरोपों के बीच EC का जवाब—”इस बार बंगाल में नहीं होगी बूथ जामिंग”


Assembly Election Sankalp Patra : ‘डबल इंजन’ की नई रफ्तार , 2 लाख युवाओं को रोजगार और ‘लव जिहाद’ पर वार, बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी


“बिहार के अररिया में हंगामे के बीच ASI राजीव कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हमला”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

नाबालिगों पर हत्या का शक, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, पूछताछ जारी

Arjun Mukherjee
May 1, 2025
Juvenile delinquent absconding: बाल सुधार गृह से तीन बालक फरार, पुलिस ने बनाई विशेष टास्क टीम
शिक्षक पर घातक हमला, पुरानी रंजिश में दो हमलावरों ने मचाई बर्बरता
CG NEWS : महिला पुलिसकर्मी को भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा
CG Naxal News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई नीलमड़गु के पास माओवादियों का मौत का जाल साफ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?