News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > जीरो टॉलरेंस: छत्तीसगढ़ सरकार का कड़ा रुख, कॉलेज फंड में वित्तीय अनियमितता पर एक साथ 5 पर गिरी गाज
छत्तीसगढ़

जीरो टॉलरेंस: छत्तीसगढ़ सरकार का कड़ा रुख, कॉलेज फंड में वित्तीय अनियमितता पर एक साथ 5 पर गिरी गाज

Last updated: January 12, 2026 2:04 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : रायपुर/महासमुंद: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता के खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महासमुंद जिले के लोहारकोट और पिथौरा महाविद्यालयों में ‘पीएम उषा’ (PM-USHA) योजना की राशि में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद एक प्राचार्य और चार सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राचार्य ने ताक पर रखे नियम पहली और मुख्य कार्रवाई शासकीय महाविद्यालय लोहारकोट में हुई है। यहाँ के प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने पीएम उषा मद से आवंटित राशि के उपयोग में भारी लापरवाही बरती। जांच में पाया गया कि जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदने में आर्थिक अनियमितता की गई और छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 (संशोधित 2025) का पालन नहीं किया गया। उनका यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध माना गया है।

पिथौरा कॉलेज के 4 असिस्टेंट प्रोफेसर भी गाज भ्रष्टाचार के इसी मामले की आंच शासकीय महाविद्यालय पिथौरा तक भी पहुँची। यहाँ के चार सहायक प्राध्यापकों को भी जैम पोर्टल के जरिए खरीदी में वित्तीय अनियमितता में संलिप्त पाया गया। राज्य शासन ने आदेश जारी कर इन्हें भी निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारियों के नाम:

  1. डॉ. एस.एस. तिवारी (प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय लोहारकोट)

  2. डॉ. सीमा अग्रवाल (सहायक प्राध्यापक, पिथौरा)

  3. डॉ. बृहस्पतु सिंह विशाल (सहायक प्राध्यापक, पिथौरा)

  4. श्री पीठी सिंह ठाकुर (सहायक प्राध्यापक, पिथौरा)

  5. डॉ. एस.एस. दीवान (सहायक प्राध्यापक, पिथौरा)

मुख्यालय बदला, जांच शुरू निलंबन की अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

राज्य शासन की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। जानकारों का कहना है कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘पीएम उषा’ के फंड में हेराफेरी को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है और आने वाले दिनों में कुछ और कड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

You Might Also Like


Raipur Coal Scam : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला हाई-प्रोफाइल केस में सौम्या चौरसिया और रानू साहू बाहर


Rinku Singh Bilaspur : रिंकू सिंह बिलासपुर में, BPL फाइनल मुकाबले में होंगे मुख्य अतिथि


Mamta Felt Embarrassed : रोने से नाराज मां ने 3 माह के मासूम को जमीन पर पटका, मौके पर ही दर्दनाक मौत


श्रमिक संगठन इंटक की आंतरिक लड़ाई पर लगा विराम,उच्च न्यायालय ने संपत शुक्ला को ठहराया जायज


अलर्ट राहगीरों ने बचाई जान: पलटी कार से महिला तहसीलदार को निकाला सुरक्षित

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Rape Case
देश

Rape Case :सड़क पर हैवानियत महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के बचाव में आए परिवार ने किया हमला

Arjun Mukherjee
February 25, 2026
Chhattisgarh Four-lane Road Project : 708 करोड़ की ‘सौगात’, छत्तीसगढ़ के 15 अहम रास्तों पर बिछेगा डामर का जाल, जानें आपके शहर की कौन सी सड़क हुई मंजूर
Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: तीसरा बड़ा मंगल 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, धन-धान्य और सुख की होगी प्राप्ति, पढ़ें आज का राशिफल
कोरबा: सर्वमंगला क्षेत्र में बरमपुर नहर में मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं हो पाई
CG News : बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?