News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Raipur Road Accident : डीएफओ की गाड़ी से बड़ा हादसा, रायपुर में नेशनल हाईवे पर मौत
छत्तीसगढ़

Raipur Road Accident : डीएफओ की गाड़ी से बड़ा हादसा, रायपुर में नेशनल हाईवे पर मौत

Last updated: December 26, 2025 3:52 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

Raipur Road Accident : रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंबिकापुर–सरगुजा डीएफओ की सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही दो भैंसों की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Contents
  • धरसींवा के चरौदा में हुआ हादसा
  • बाइक से घर लौट रहा था दंपती
  • भैंसों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
  • टक्कर के बाद भी नहीं रुकी स्कार्पियो
  • अस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौत
  • पुलिस ने जब्त की सरकारी गाड़ी

युवती की सड़कों पर नाटकबाज़ी, युवक को थप्पड़ मारती रही करीब एक घंटे तक

धरसींवा के चरौदा में हुआ हादसा

यह हादसा 22 दिसंबर की शाम करीब 6 से साढ़े 6 बजे धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव के मोंहदी ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना सरकारी स्कार्पियो (CG 02 AU 0470) से हुई, जिस पर अंबिकापुर–सरगुजा डीएफओ की तख्ती लगी हुई थी।

बाइक से घर लौट रहा था दंपती

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनहरण वर्मा (45 वर्ष) पिता प्रेमनाथ वर्मा, निवासी सिलतरा के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी रेखा वर्मा के साथ बाइक से ग्राम किरना में रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे।

भैंसों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जब दंपती मोंहदी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी कुछ ग्रामीण भैंसों को सड़क पार करा रहे थे। भैंसों को देखकर मनहरण वर्मा ने बाइक की रफ्तार कम करते हुए ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद भी नहीं रुकी स्कार्पियो

टक्कर के बाद भी स्कार्पियो की रफ्तार कम नहीं हुई और वाहन आगे बढ़ते हुए दो भैंसों को भी कुचलता चला गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौत

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मनहरण वर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी रेखा वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर ही दोनों भैंसों की भी मौत हो गई।

पुलिस ने जब्त की सरकारी गाड़ी

हादसे के बाद पुलिस ने सरकारी स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Promotion News : छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा, 36 अधिकारियों को प्रवर से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में पदोन्नति


Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में नाचा कार्यक्रम पर बवाल, अश्लील डांस के दौरान रोजगार सहायक ने उड़ाए नोट


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों की अहम बैठक संपन्न


महादेव सट्टा विवाद: कांग्रेस पार्षद पर लाखों के ट्रांजेक्शन का आरोप, युवक ने बताई पिटाई की दास्तां


Education Minister Gajendra Yadav : अटैचमेंट विवाद में मंत्री के सख्त रुख का असर, BEO की तबीयत खराब

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत

Arjun Mukherjee
February 15, 2025
पुरानी रंजिश में दो लड़कियों का हमला: दो बहनों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने FIR दर्ज की
दिल्ली में PM मोदी से मिलेंगे CM साय, विकास योजनाओं और नक्सल ऑपरेशन पर होगी विस्तृत चर्चा
नारायणपुर में बाल-बाल बचे मासूम! रतनजोत खाकर पहुंचे अस्पताल
UP में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, CBI ने तीन पोस्टल अफसरों को किया गिरफ्तार , जानें क्या है पूरा मामला?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?