News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: ऑनलाइन लूडो खेलते हुए अहमदाबाद के युवक से हुई दोस्ती, युवती को लेकर हुआ फरार; जयपुर से बरामद
छत्तीसगढ़

Korba News: ऑनलाइन लूडो खेलते हुए अहमदाबाद के युवक से हुई दोस्ती, युवती को लेकर हुआ फरार; जयपुर से बरामद

Last updated: November 21, 2026 5:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए हुई दोस्ती के बाद 24 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदाबाद निवासी एक युवक युवती से मिलने कोरबा पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती की तलाश शुरू की। आखिरकार चार दिन बाद पुलिस ने उसे राजस्थान की राजधानी जयपुर से बरामद कर लिया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

Contents
ऑनलाइन लूडो खेलते समय अहमदाबाद के युवक से हुई पहचानमानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का फायदा उठाने का आरोपसाइबर सेल की मदद से जयपुर तक पहुंची पुलिसयुवती की चांदी की पायल बेचने का भी आरोपथाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी जानकारी

ऑनलाइन लूडो खेलते समय अहमदाबाद के युवक से हुई पहचान

परिजनों के मुताबिक, युवती मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो गेम खेलती थी। इसी दौरान उसकी पहचान अहमदाबाद के रहने वाले एक युवक से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच गेम के दौरान बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे संपर्क बढ़ने लगा। आरोप है कि युवक युवती से मिलने अहमदाबाद से कोरबा आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का फायदा उठाने का आरोप

परिजनों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखती थी। आरोप है कि युवक ने उसकी स्थिति का फायदा उठाया और उसे अपने साथ लेकर चला गया। युवती के अचानक घर से लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू की।

साइबर सेल की मदद से जयपुर तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती की पहचान ऑनलाइन लूडो गेम के माध्यम से अहमदाबाद निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाई और युवती की लोकेशन का पता लगाया।

पुलिस की टीम ने चार दिन की तलाश के बाद राजस्थान के जयपुर से युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद उसे सकुशल कोरबा लाया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया।

युवती की चांदी की पायल बेचने का भी आरोप

परिजनों के मुताबिक, युवक युवती को अपने साथ ले जाने के बाद ठीक से खाना-पीना भी नहीं दे रहा था। इतना ही नहीं, आरोप है कि युवती के पैर में पहनी चांदी की पायल भी बेच दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी जानकारी

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। साइबर सेल की मदद से युवती को जयपुर से बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like


CG Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी’ छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश संभव, लोगों को सतर्क रहने की सलाह


CG NEWS : रायपुर में तपिश बरकरार, 16 दिन से 40 पार, आज भी 43°C तक पहुंचने का अनुमान


दुर्ग में वकील की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत, दो दिन और सुहावना रहेगा मौसम


*कृषि विभाग सहित लाइन डिपार्टमेंट की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

BIG NEWS : टोकन नहीं मिलने से तनाव में किसान ने खुद पर किया ब्लेड से हमला

Arjun Mukherjee
December 6, 2025
CG NEWS : तपती गर्मी में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, दुर्ग संभाग में समर कैंप गतिविधियों पर रोक
“सोची-समझी चाल है बंगाल को बदनाम करने की” — ममता बनर्जी का बड़ा बयान
CG NEWS : स्कूलों में नई व्यवस्था लागू, राष्ट्रगान के साथ होगा मंत्रोच्चार’ विपक्ष ने उठाए सवाल
बारिश में AC चलाते समय न करें ये गलतियां, वरना तेजी से बढ़ सकता है बिजली बिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?