News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > चार लेबर कोड : CIL निदेशक HR ने डॉ. रंजन ने एसईसीएल संचालन समिति से किया संवाद
छत्तीसगढ़

चार लेबर कोड : CIL निदेशक HR ने डॉ. रंजन ने एसईसीएल संचालन समिति से किया संवाद

Last updated: November 27, 2025 11:52 am
Arjun Mukherjee
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने आज सायंकाल बिलासपुर स्थित इंदिरा विहार कॉलोनी के बिलासपुर भवन में एसईसीएल (SECL) संचालन समिति के प्रतिनिधियों के साथ नव लागू श्रम संहिताओं (Four Labour Codes) पर विस्तृत संवाद किया।

बैठक में एसईसीएल प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार तथा मानव संसाधन निदेशालय के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

वहीं संचालन समिति की ओर से सुजीत सिंह (BMS), नाथूलाल पांडेय (HMS), अजय विश्वकर्मा (AITUC), गोपाल नारायण सिंह (SEKMC), वी. एम. मनोहर (CITU) तथा अनिल कुमार पांडेय (CMOAI) शामिल हुए।

डॉ. रंजन ने अपने संवाद में चारों श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि नई संहिताएँ श्रमिक हितों की सुरक्षा, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा पारदर्शी और एकीकृत अनुपालन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि इन संहिताओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंधों और वेतन संरचना से जुड़े प्रावधानों को अधिक प्रभावी, स्पष्ट और श्रमिक-अनुकूल बनाया गया है।

उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा में कोल इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंपनी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय विविधीकरण, नई तकनीकों के समावेश, नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश और सतत खनन प्रथाओं को बढ़ावा दे रही है, जिससे आने वाले समय में ऊर्जा आपूर्ति और पर्यावरणीय दायित्वों के बीच बेहतर संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. रंजन ने इस अवसर पर यह भी कहा कि कोल इंडिया का मानव संसाधन तंत्र पूर्णतः जन-केंद्रित है, जिसमें श्रमिक कल्याण, क्षमता निर्माण, शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जाता है।

You Might Also Like


राज्यपाल श्री रमन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह”


CG BREAKING : बैडमिंटन खेलते वक्त कारोबारी को आया हार्ट अटैक, कोर्ट पर ही हुई मौत


CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी


घर खाली कराने पहुँची पुलिस के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाई आग, 7 दिन बाद मौत


अमलेश्वर में मासूम की मौत: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चा चला गया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में प्री-होली कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प, प्रशासनिक भवन के पास छात्रों में मारपीट

Arjun Mukherjee
February 26, 2026
Volkswagen ने EV बाजार में कदम रखा, पेश की अपनी पहली एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत की तारीफ, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में कोरबा बना उदाहरण
स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन का बवाल: ओवैसी-नॉनवेज से क्या रिश्ता, आदित्य-नवरात्रि में भी खाते हैं
घूमने गए थे, घर नहीं लौट सके: बालोद में ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की जान गई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?