News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > देशभर में शुरू हुआ FASTag Annual Pass: पहले ही दिन ₹3000 वाला पास खरीदने वालों की लगी लंबी कतार
देश

देशभर में शुरू हुआ FASTag Annual Pass: पहले ही दिन ₹3000 वाला पास खरीदने वालों की लगी लंबी कतार

Last updated: August 16, 2025 7:41 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 16, 2025
Share
SHARE

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शुक्रवार, 15 अगस्त से पूरे देश में ‘फास्टैग एनुअल पास’ लागू कर दिया है। एक सरकारी बयान में ये जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि एनुअल पास को पहले ही दिन नेशनल हाईवे यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कहा गया है, ‘‘कार्यान्वयन के पहले दिन शाम 4:30 बजे तक, लगभग 1.2 लाख यूजर्स ने फास्टैग एनुअल पास खरीदा और एक्टिव किया। 15 अगस्त को देशभर के टोल प्लाजा पर फास्टैग एनुअल पास से लगभग 1.24 लाख ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं।’’

Contents
3000 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी के साथ एक्टिव होगा एनुअल पाससिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए होगा लागूदेशभर में 8 करोड़ से ज्यादा फास्टैग यूजर्स

3000 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी के साथ एक्टिव होगा एनुअल पास

सरकारी बयान में कहा गया है कि नेशनल हाईवे यूजर्स को एक सहज और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग एनुअल पास 3000 रुपये की एकमुश्त राशि में एक साल की वैलिडिटी या अधिकतम 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने तक वैलिड रहेगा। ये एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर ही वैलिड होगा। स्टेट हाईवे या एक्सप्रेसवे पर ये लागू नहीं होगा। फास्टैग एनुअल पास को बार-बार रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 3000 रुपये की फीस पूरे साल भर चलेगी, जब तक कि इससे 200 टोल पार न कर लिए जाएं।

सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए होगा लागू

एनुअल पास वैलिड फास्टैग वाले सभी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों जैसे- कार, जीप और वैन के लिए लागू है। एनुअल पास को एक्टिव करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है। ये लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फास्टैग एनुअल पास राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से 3000 रुपये की एकमुश्त फीस पेमेंट करने के दो घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है।

देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा फास्टैग यूजर्स

बयान में कहा गया है कि लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और आठ करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में क्रांति ला दी है। बयान में कहा गया है कि एनुअल पास सुविधा की शुरुआत से न केवल फास्टैग यूजर्स के अनुभव में सुधार होगा, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा ज्यादा किफायती और निर्बाध हो जाएगी।

You Might Also Like


BREAKING : केंद्र-किसानों की छठे दौर की वार्ता बेनतीजा


Nari Shakti Vandan Adhiniyam : इंतजार खत्म , 2029 से आधी आबादी को पूरा हक, 850 सीटों वाली नई संसद की तैयारी शुरू


कोरोना की फिर वापसी! 4 दिन में 31 मौतें, देश में दहशत का माहौल


Draupadi Murmu News : बजट 2026 से पहले राष्ट्रपति भवन में निभाई गई परंपरा, निर्मला सीतारमण को दही-चीनी


BJP सांसद बोले- सुप्रीम कोर्ट सीमाओं को लांघ रहा:देश में गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार,

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

NCR Will Get Security Cover : भारत बना रहा मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम

Arjun Mukherjee
December 10, 2025
हाईवे पर दर्दनाक हादसा’ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, 2 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूही का जलवा, ढाई महीने में बनी ‘जलती पृथ्वी’ ड्रेस ने खींचा ध्यान
छात्रों की शिकायत से हड़कंप, NSS कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप
एमएस धोनी की हैरतअंगेज स्टंपिंग: ‘चावल के दाने’ वाला बयान हुआ वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?