News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > मेगा प्रोजेक्ट के कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करे विभाग:कलेक्टर अजीत वसंत
छत्तीसगढ़

मेगा प्रोजेक्ट के कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करे विभाग:कलेक्टर अजीत वसंत

Last updated: November 18, 2025 3:08 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

कोरबा, 18 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टी.एल.) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रखने के निर्देश

बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया कि किसानों का टोकन कटने के बाद उनसे समय पर धान की खरीदी अवश्य की जाए।
नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कम्प्यूटर प्रविष्टि सही एवं त्रुटिरहित हो। धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने तथा खरीदी कार्य को निर्बाध रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया।

वनांचल क्षेत्रों की अधोसंरचना परियोजनाओं में प्राथमिकता देने के निर्देश

कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्रों में संचालित अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को इन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
रेलवे, पावर प्लांट, एनएच एवं अन्य मेगा परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों को उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राज्य स्तर पर इनकी सतत समीक्षा की जाती है, इसलिए कार्यों को प्राथमिकता से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

रेडी-टू-ईट उत्पादन एवं पीएम सूर्यघर योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को रेडी-टू-ईट उत्पादन मशीन की स्थापना कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों में स्थापित किए जा रहे सोलर सिस्टम की जानकारी लेते हुए उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि डीएमएफ से प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने सीएसआर मद अंतर्गत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों हेतु पीडब्ल्यूडी को शीघ्र टेंडर जारी करने तथा अन्य निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

वसूली प्रकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी निर्देश

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को विगत कार्यकाल के वसूली प्रकरणों में कार्रवाई कर प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों में युक्तिकरण के पश्चात जॉइन करने वाले शिक्षकों की जानकारी ली तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में वेटिंग लिस्ट के आधार पर नियुक्ति करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र स्थल निरीक्षण, सुतर्रा मार्ग की मरम्मत, जुराली एनएच मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्व-सहायता समूह अनुपयोगी सामग्री से निर्मित डायरी-नोटपैड एवं स्टेशनरी सामग्री के प्रदर्शन के पश्चात समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करने और समूह को प्रोत्साहित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनगणना कार्यों के लिए नगरीय निकायों को मास्टर ट्रेनर्स के नाम प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत, कोरबा डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, कटघोरा एसडीएम श्री तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


कुदुरमाल गांव में 6 फीट लंबा नाग देखकर मचा हड़कंप, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा


CG News : कोदो चावल खाने के बाद एक-एक कर सभी सदस्यों की बिगड़ी हालत, परिजनों में दहशत


CBI Cracks Down On Bribery : बीजापुर में CBI का छापा, डाक विभाग के 4 कर्मचारी गिरफ्तार


कोरबा में चोरी की बड़ी वारदात: हाजी इखलाक खान असरफी के गोदाम से 6 लाख रुपए का सामान चोरी, जेसीबी से तोड़ी गई दीवार


स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोरबा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Supreme Court : महंगे निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को मिलेगा मुफ्त दाखिला

Arjun Mukherjee
January 14, 2026
मधुमक्खियों ने बरपाया कहर: मंदिर दर्शन के दौरान बच्चों समेत दर्जनों घायल
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को दी एनडीए की जीत पर बधाई
बांग्लादेश की हर नापाक हरकत पर भारत की पैनी नजर, ट्रंप के आने से पहले कुछ बड़ा करेंगे युनूस
25 लाख की चोरी, लोहे की रॉड लेकर दाखिल हुआ चोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?