News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, भाग रही महिला को कुचला’ गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का बढ़ता आतंक, भाग रही महिला को कुचला’ गांव में पसरा मातम

Last updated: July 11, 2026 1:20 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 11, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। हाथियों के बस्ती में पहुंचने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। एक घटना में जान बचाकर भाग रही महिला को हाथी ने कुचल दिया, जबकि उसकी मासूम बेटी मां को पकड़कर रोती हुई दिखाई दी। इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है।

Contents
बस्ती में घुसे हाथी ने महिला को बनाया शिकारवन विभाग की टीम पर भी हाथी ने किया हमलादूसरी घटना में भी गई एक ग्रामीण की जान

बस्ती में घुसे हाथी ने महिला को बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के एक गांव में हाथी अचानक बस्ती में पहुंच गया। हाथी को देखकर ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक महिला भी हाथी से बचने के लिए भाग रही थी, लेकिन हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

CG NEWS : खेत और जमीन के विवाद में तलवार निकली, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। महिला की मासूम बेटी अपनी मां को पकड़कर रोती रही। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

वन विभाग की टीम पर भी हाथी ने किया हमला

हाथियों के उत्पात की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान हाथी ने वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हाथी ने अपनी सूंड से वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए स्थिति को संभाला और किसी बड़ी घटना को होने से रोका।

दूसरी घटना में भी गई एक ग्रामीण की जान

इसी दिन हाथियों के हमले की दूसरी घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रभावित गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के बार-बार गांव में आने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटनाओं के बाद वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग की टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like


बलरामपुर में मिड-डे मील का कहर: छिपकली मिलने से 20-25 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती


Shock To Railway Passengers : हथबंद-भाटापारा सेक्शन में काम के चलते 6 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट


money laundering case: ऑनलाइन सट्टेबाजी का काला सच, ED की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति फ्रीज


Chaos over Cherchera Festival : पिकनिक मनाते युवकों से मारपीट, कई लोग घायल


प्रेम प्रसंग में खौफनाक वारदात, प्रेमिका के भाई ने प्रेमी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा के दर्री में पिकअप को टक्कर मारने वाली मिनी ट्रक, पुलिस जांच जारी

Arjun Mukherjee
May 20, 2025
निगम रिजल्ट..दीप्ति दुबे 70 हजार वोट से पीछे
चैतमा वनपरिक्षेत्र में फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष, एक की मौत
Mahasamund Mob Lynching : ग्रामीणों ने चोर समझकर दलित की जान ली, मुक्तिधाम के पास मिला शव छत्तीसगढ़ के महासमुंद में भीड़ का कहर, 50
जुबीन गर्ग मौत मामला, सिंगर के दो सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार:अबतक 7 अरेस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?