News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > तोमर बंधुओं के करीबियों पर शिकंजा: छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और 150 से अधिक रजिस्ट्री दस्तावेज जब्त
छत्तीसगढ़

तोमर बंधुओं के करीबियों पर शिकंजा: छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और 150 से अधिक रजिस्ट्री दस्तावेज जब्त

Last updated: June 12, 2025 11:04 am
Arjun Mukherjee
Published: June 12, 2025
Share
SHARE

रायपुर – हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस लगातार खोजबीन कर रही. उनके करीबियों के यहां छापे के दौरान पुलिस ने 40 करोड़ से ज्यादा की रजिस्ट्री के दस्तावेज और साढ़े तीन करोड़ का सोना जब्त किया है. इसके अलावा 10 लाख की चांदी, बैंक पासबुक, कुछ चेक और एटीएम भी मिले हैं.

Contents
तोमर बंधुओं के घर से मिले थे 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक, रजिस्ट्री के दस्तावेजउत्तरप्रदेश में छिपे होने का शकतोमर बंधुओं की तलाश जारी है : रायपुर एसएसपी

पुलिस ने तोमर बंधुओं के करीबी कारोबारी रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों में मंगलवार की रात करीब 8 बजे छापेमारी की थी. बुधवार की सुबह 7 बजे जांच पूरी हुई. इस कार्रवाई के दौरान रविंदर सिंह के घर से 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज व सोना-चांदी के साथ 8 लाख कैश भी मिला, जिसे जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई. पुलिस को शक है कि सोना और रजिस्ट्री के दस्तावेज उन लोगों के हैं जिन्होंने तोमर ब्रदर्स से पैसा सूद पर लिया था. बाद में ब्लैकमेलिंग कर दोनों भाइयों ने रजिस्ट्री के दस्तावेज तक जब्त कर लिए. सोना-चांदी भी कर्जदारों का ही होने का शक है.

पुलिस के मुताबिक, भाठागांव वालफोर्ट सिटी निवासी रविंदर सिंह और हनुमान वाटिका निवासी ऋषभ सिंह तोमर बंधुओं के बेहद करीबी हैं और कई मामलों में उनका लेन-देन भी करते हैं. पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर दोनों के घरों की तलाशी ली थी. कारोबारी रविंदर सिंह के घर पर प्रॉपर्टी के 150 से ज्यादा दस्तावेज मिले हैं. राजस्व विभाग से इन प्रॉपर्टी की जानकारी निकाली जा रही है.

पूछताछ में कारोबारी रविंदर ने पुलिस काे बताया कि उनका खुद का पेट्रोल पंप है और उरला इलाके में फैक्ट्री है. कारोबारी से जो आय हुआ है उससे संपत्ति खरीदी है. उनका तोमर ब्रदर्स के कारोबार से कोई संबंध नहीं है. दूसरी ओर कारोबारी ऋषभ से पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं मिला है. माना जा रहा है कि उसे छापे के बारे में पहले से अंदेशा होने की इस वजह से उसने जेवर, कैश और दस्तावेजों को ठिकाना लगा दिया था.

तोमर बंधुओं के घर से मिले थे 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक, रजिस्ट्री के दस्तावेज

3 जून को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी. 12 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने 35.10 लाख कैश, 734 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त किया था. इसके अलावा 120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे. उन दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. इस बीच अब 150 से ज्यादा रजिस्ट्री के दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

उत्तरप्रदेश में छिपे होने का शक

फरार तोमर बंधुओं के यूपी में छिपे होने का शक है. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. उनसे जुड़े लोगों को नोटिस देकर बुलाया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस के पास अब तक 12 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी है. इसमें सूदखोरी के अलावा गाड़ियों के लेन-देन के मामले ज्यादा हैं.

तोमर बंधुओं की तलाश जारी है : रायपुर एसएसपी

इस मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, तोमर बंधुओं की लगातार तलाश जारी है. उनसे जुड़े लोगों के घर तलाशी में जेवर, कैश और दस्तावेज मिले हैं. उचित दस्तावेज पेश करने पर जेवर, कैश और जमीन के दस्तावेजों को लौटा दिया जाएगा.

You Might Also Like


महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार बिलासपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल, स्वेटर, अध्ययन सामग्री, खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया


महासमुंद में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी


Double murder: रायगढ़ में रिश्तों का कत्ल, भतीजे और मामा ने मिलकर की डबल मर्डर की साजिश


CG Breaking News : जन्मदिन के बहाने हनीट्रैप, युवक का प्राइवेट वीडियो बनाकर मांगी मोटी रकम


Chhattisgarh New Ambulance Service 2026 : छत्तीसगढ़ की ‘संजीवनी’ को मिली नई शक्ति , 370 नई एम्बुलेंस के साथ 108 सेवा का विस्तार, CM ने दी बड़ी सौगात

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CEO’S Action Stirred Up : दुर्ग में लापरवाह पंचायत सचिवों पर सख्ती, CEO के आदेश से 16 के वेतन में कटौती

Arjun Mukherjee
February 15, 2026
Supreme court road safety : सड़क सुरक्षा में लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
Bengal Assembly Election Latest News : मतदाता सूची में ‘कैंची’ चलने पर हंगामा , 7 जजों की गाड़ियों की ‘फील्डिंग’, हाईवे पूरी तरह ब्लॉक
Chhattisgarh Water Projects : महानदी जल विवाद में दोनों राज्यों ने दिखाया सहयोग
पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?