CG NEWS : बिलासपुर।’ छत्तीसगढ के बिलासपुर से जुड़ी एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि Ranchi निवासी कारोबारी संजय सिंह ने निवेश और कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर पहले नजदीकियां बढ़ाईं, फिर दिल्ली में दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए की ठगी की।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Weather Alert : एल नीनो के असर से बिगड़ेगा मौसम संतुलन, चरम हालात की चेतावनी
निवेश के बहाने बढ़ी पहचान
शिकायत में महिला ने बताया कि कारोबारी संजय सिंह से उसकी पहचान कारोबारी निवेश और राजनीतिक संपर्कों के जरिए हुई थी। आरोपी ने बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट और मुनाफे का लालच देकर महिला से करीब 2.5 करोड़ रुपए निवेश करवाए।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाकर दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी कथित रूप से निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चा
इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में भी हलचल मच गई है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

