News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > सर्पदंश मुआवजा स्कैम: डॉक्टर-वकील समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

सर्पदंश मुआवजा स्कैम: डॉक्टर-वकील समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Last updated: May 8, 2025 4:28 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 8, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर : सर्पदंश मुआवजा वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. बिल्हा क्षेत्र में सांप के काटने का झूठा दावा कर मुआवजा लेने के मामले में पुलिस ने वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजनों समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बता दें कि इस मामले को विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में भी उठाया था।

Contents
वकील के कहने पर मृतक के परिजन ने दिया था झूठा बयानइन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआरविधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया था मामला

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शराब और जहर से हुई मौत को सर्पदंश दिखाया गया। पूरी साजिश 3 लाख के मुआवजे के लिए रची गई। मामले का मास्टरमाइंड वकील कामता साहू निकला है। वहीं डॉक्टर प्रियंका सोनी पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने का आरोप है। पुलिस 420, 120B समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया, 12 नवंबर 2023 को पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे को उल्टी व झाग आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। इसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सर्पदंश को मौत का कारण बताया गया।

आपत्तिजनक हरकतों से टोकना पड़ा भारी, प्रेमी युगल ने डॉक्टर को पीटकर किया घायल

वकील के कहने पर मृतक के परिजन ने दिया था झूठा बयान

मामले में शक के आधार पर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की कि मृतक की मृत्यु शराब और जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई थी। शव परीक्षण करने वाले पुलिस अधिकारी को भी मृतक के पैर में कोई सर्पदंश का निशान नहीं मिला। मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के परिजन वकील कामता प्रसाद साहू के कहने पर झूठा बयान देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने की साजिश में शामिल थे।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने मामले में वकील कामता प्रसाद साहू, डॉक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे, और भाई हेमंत घृतलहरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के विरुद्ध धारा 420, 511, 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया था मामला

यह मामला विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने कहा था कि सर्पदंश से होने वाली मौतों पर मुआवजे के नाम पर अधिकारियों ने करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया है। सर्पलोक कहे जाने वाले जशपुर में 96 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई, जबकि बिलासपुर में 431 लोगों की मौत हो जाती है, जो संभव नहीं है। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ है. इसकी सचिव स्तर के अधिकारी से जांच होनी चाहिए. इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच की घोषणा की थी.

You Might Also Like


CG Vyapam Exam Calendar 2026 : अप्रैल से दिसंबर तक होंगी 25 से ज्यादा परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल


CG NEWS : विजय शर्मा का नक्सलियों से आह्वान “हथियार छोड़ें, सरकार देगी सम्मानजनक पुनर्वास”


Holi Security Alert : मंदिर हमला असामाजिक तत्वों की करतूत से गांव में भारी आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात


Indigo Flight Emergency Landing : मुंबई जा रहे कैंसर पीड़ित की फ्लाइट में मौत, रायपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


Maoist Rehabilitation :माओवादी संगठन में बड़े सदस्यों का पलायन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Amit Shah : अमित शाह की बड़ी घोषणा’ छत्तीसगढ़ के आपदा प्रभावित इलाकों के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर

Arjun Mukherjee
March 13, 2026
शारदीय नवरात्र 2025: व्रत, पूजा और नियमों के साथ माता की आराधना
12 October Horoscope : इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आएगा नया मोड़, आज मुस्कुरा रहा है भाग्य …
कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार MG हेक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक को 150 फीट तक घसीटा, चालक फरार
CG BREAKING : प्रशिक्षण शिविर के दौरान योग आयोग अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?