News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > बड़ी चोरियों में खाली हैं बिलासपुर पुलिस के हाथ, एंटी क्राइम व साइबर यूनिट भी नाकाम
Blog

बड़ी चोरियों में खाली हैं बिलासपुर पुलिस के हाथ, एंटी क्राइम व साइबर यूनिट भी नाकाम

Last updated: February 5, 2025 11:39 am
Arjun Mukherjee
Published: February 5, 2025
Share
SHARE

बिलासपुर। चोरों का गिरोह जिले में सक्रिय है। सूने मकानों में धावा बोलकर चोर गिरोह चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलने में कामयाब हो जा रहे हैं। इधर, पुलिस की टीम चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

लगातार हो रही चोरियों पर स्पेशल टीम एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) भी नाकाम साबित हो रही है। जिले में एक महीने के भीतर चोरों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। शहर के हर क्षेत्र में चोरों ने सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाया है।

कई जगहों से पुलिस को सीसीटीवी का फुटेज भी मिला है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की टीम को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। इसके कारण चोर गिरोह शहर के अलग-अलग क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इधर, संपत्ति संबंधी मामलों को सुलझाने बनाई गई स्पेशल टीम एसीसीयू को भी चोरी के मामले सुलझाने में सफलता नहीं मिल पा रही है। एसीसीयू की टीम लूट और सड़क पर लोगों को उलझाकर ठगी करने वालों को भी नहीं पकड़ पा रही है।

सीसीटीवी फुटेज देखने तक की फुर्सत नहीं

शहर के हर क्षेत्र से चोर गिरोह वाहन चोरी कर रहे हैं। इधर, पुलिस के पास चोरों की तलाश और सीसीटीवी देखने की फुर्सत तक नहीं है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली यमुना ने बताया कि उसकी स्कूटी की पहले चाबी चोरी हुई। इसके दूसरे दिन चोर टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स से स्कूटी ले गए।

पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी गई। साथ ही बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी का फुटेज देखने निवेदन किया। पुलिस के पास वहां जाने तक का समय नहीं था। इसके कारण चोर पकड़ में नहीं आ सके।

एसीसीयू में लंबे समय से जमे हैं जवान

संपत्ति संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए बनाई गई पुलिस की इस स्पेशल टीम में कई जवान लंबे समय से पदस्थ हैं। इसके बाद भी चोरों को पकड़ने के लिए उनका सूचना तंत्र काम नहीं आ रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन सट्टे पर भी लगाम नहीं लग पा रहा है। वाहन चोर गिरोह भी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं।

एक ही रात में हुई थी दो ज्वेलरी शॉप में चोरी

पांच दिन पहले 30 जनवरी की रात बन्नाक चौक पर सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले नितीश सोनी बहतराई स्थित अपने घर चले गए। इसके दूसरे दिन जब वे अपनी दुकान पर आए तो देखा कि चोरों ने उनकी दुकान का शटर काट दिया था।

उनकी दुकान से सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसी रात चोरों ने तिफरा बाजार चौक स्थित सोने-चांदी के जेवर में भी धावा बोलकर जेवर ले गए। मामले में पुलिस को अब तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है।

वनकर्मी के सूने मकान में चोरों का धावा

ओमनगर में रहने वाले वनकर्मी चंद्रकांत साय 14 जनवरी को अपनी ड्यूटी पर कोटा गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान से करीब पांच लाख के जेवर पार कर दिए। वनकर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। शहर के भीतर हुई इस चोरी के मामले को सुलझा नहीं पाई है।

ड्रग इंस्पेक्टर के मकान में चोरी, सुराग नहीं

तोरवा के देवरीखुर्द मंगल विहार में रहने वाले ड्रग इंस्पेक्टर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सरकंडा गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने 22 जनवरी की रात दरवाजे का ताला तोड़कर करीब चार लाख के जेवर ले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया। इसके अलावा क्षेत्र में चोरों ने और भी मकानों को निशाना बताया है। इन मामलों में पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है।


Dhurandhar Movie : ‘धुरंधर’ विवाद मालिक मोहम्मद आलम बोले, सच देखने के लिए नजर साफ होनी चाहिए


Silver Rate India 26 January 2026 : चांदी में स्थिरता, पिछले हफ्ते ₹40,000 की रैली के बाद मुनाफावसूली


Aaj Ka Rashifal 19 February 2025: गणेश जी दूर करेंगे इन 4 राशियों के जीवन की विघ्न बाधाएं, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन


भारत ने व्हाइट हाउस सलाहकार की टिप्पणी को खारिज किया: कहा- रिश्ते आपसी सम्मान पर आधारित


Hyundai Creta खरीदने का प्लान? ₹2 लाख डाउन पेमेंट पर जानें EMI और कुल कीमत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी की अगुवाई में हो सकते हैं अहम फैसले

Arjun Mukherjee
May 28, 2025
चरण दास महंत बोले- महतारी वंदन योजना का लाभ हर महिला को मिले, नहीं तो करेंगे आंदोलन
1 फरवरी से महंगी होगी सिगरेट, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
महाकुंभ से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी
बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू के खिलाफ हुए हमले की जांच के आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?