दिनांक05/06/2026 को मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत ,जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बघेल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सलोरा के वार्ड नं 19 बिसनपुर की पंच जाम बाई के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर के समक्ष अपना ज्ञापन दिया।जिला कलेक्टर ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को बुलवाकर त्वरित निदान करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि इस समस्या के लिए आज की ही तारीख में माननीय मंत्री लखनलाल देवांगन जी एवं क्षेत्रीय विधायक पटेल जी को भी जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बघेल ने जानकारी देकर संज्ञान में लाया। जिससे ग्रामीणों की उचित समाधान होने की संभावना बनी हुई है।जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने मोहल्ले की पंच जाम बाई के नेतृत्व में नुकुल पाटले,चंदा बाई ,सहसराम, राजा पाटले, जिला सचिव दीपेश कुमार ,राजेंद्र पाटले,बोधराम,माखनलाल,कामता प्रसाद,पवारा,बृहस्पति,रामेश्वरी,गीता बाई,सरोजनी,राधा बाई,अमृता बाई,सरिता बाई, अमुख बाई,अमरीका बाई, लक्ष्मीन बाई,शांति बाई,संतोषीबाई,चंद्रिका,रजनी उमेद बाई,उर्मिला बाई के साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित हुए।ज्ञापन समूह को संबोधित करते हुए मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि कटघोरा क्षेत्र के विधायक पटेल एवं मंत्री देवांगन जी के भी संज्ञान में भी हमारे जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बघेल ने समस्या का उल्लेख आज ही किया है।संजोग ऐसा है कि सबके सहयोग से इस समस्या का निदान जरूर होगा। सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि जहां पर भी बुनियादी समस्याओं के समाधान की बाते हो हम राजनीति से ऊपर उठकर सबके सहयोग से उनका निराकरण जरूर किया जाएगा।

