कोरबा/कुसमुंडा – कुसमुंडा से गेवरा दीपका में जाने वाली मुख्य मार्ग जो कि पुराना लक्ष्मण खदान होकर गुजरती है जो कि बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही है । विगत कुछ अरसे में कई लोग काल के गले में समा गए हैं। ऐसी स्थिति में एस ई सीएल गेवरा प्रबंधन की उदासीनता स्पष्ट तौर पर सामने देखने को मिल रही है ।इस सड़क के मरम्मत इकरण कि जिम्मेदारी गेवरा क्षेत्र की है।इस मार्ग से रोजाना कुसमुंडा, गेवरा बस्ती ,नारीबोध से गेवरा दीपका में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के पास जाने के लिए और कोई विकल्प नहीं है। एकमात्र इस मुख्य मार्गसे होकर जाना पड़ता है और इसकी बदहाली के चलते हालांकान व परेशान नजर आते हैं। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे वह अधूरा मार्ग निर्माण के चलते लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।अब ऐसे में देखना यह है कि प्रबंधन की कुम्भकरण नींद कब खुलता है जिससे मार्ग का जीर्णोद्धार हो सके और लोग सुगम तरीके से अपने ड्यूटी में आना-जाना कर सके।


