News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > मोबाइल कॉल ने बचाई जान, समय पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचा
छत्तीसगढ़

मोबाइल कॉल ने बचाई जान, समय पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Last updated: July 26, 2025 7:29 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सास-बहू से लूट की कोशिश की। आरोपी ने दोनों महिलाओं के गले पर चाकू रखकर पैसों की मांग की, लेकिन परिजनों की सतर्कता और तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज-2 का है।

गले पर चाकू अड़ाकर मांगी रकम, बहू ने किया विरोध

घटना के समय घर में संगीता भोजसिया (37) और उनकी सास प्रेमलता (56) मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी राजेश बंजारे (निवासी नाभांठा, खरसिया) मेन गेट से सीधे घर के अंदर घुस आया। वह सबसे पहले सास प्रेमलता के गले में चाकू अड़ाकर पैसों की मांग करने लगा और अपने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर डराने की कोशिश की। बहू संगीता ने जब विरोध किया तो उसने उसके गले पर भी चाकू रख दिया।

मोबाइल कॉल से मिली मदद, तुरंत पहुंची पुलिस

इस दौरान प्रेमलता का मोबाइल ऑन था और वह किसी परिजन से बात कर रही थीं। परिजनों को जब कुछ गलत होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को घर के भीतर ही दबोच लिया। इस दौरान बहू संगीता की उंगली में चोट भी आई है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पकड़े गए आरोपी राजेश बंजारे के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उससे लूट में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

You Might Also Like


Chaos over Cherchera Festival : पिकनिक मनाते युवकों से मारपीट, कई लोग घायल


छत्तीसगढ़ के 2,813 लेक्चरर्स-हेडमास्टर्स प्रमोट होकर प्रिंसिपल बने:काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग होगी, 2,621 बर्खास्त बीएड शिक्षकों को भी किया गया एडजस्ट


CG News : सड़क हादसा, पहले एक युवक की मौत, फिर दो भाइयों ने भी तोड़ा दम


Chhattisgarh News : बेमेतरा के 250 ग्रामीणों को ट्रेलर में भरकर ले जा रहा था शोभित राम, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई


CM VishnuDeo Sai : सुशासन पर CM का फोकस: विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तुरंत काम शुरू करें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मोबाइल-टेक

Royal Enfield अब Flipkart पर: 350cc के पांच मॉडल्स ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध

Arjun Mukherjee
September 20, 2025
Operation vermilion: राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, साथ थीं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी
Wildlife Tafficking : चरवाहों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची , पंजे गायब होने से अवैध शिकार और तस्करी की आशंका मजबूत
Iran Israel War Oil Prices : युद्ध का ‘साइड इफेक्ट’ कच्चे तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय तेल कंपनियों पर बढ़ा भारी दबाव
फीस बढ़ोतरी विरोध बना विवाद की वजह, IAS टीना डाबी पर टिप्पणी के बाद दो छात्र नेता हिरासत में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?