News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल आज, दैनिक राशिफल से जानें किन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा
Rashifal:
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025: ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल आज, दैनिक राशिफल से जानें किन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Last updated: June 3, 2025 9:46 am
Arjun Mukherjee
Published: June 3, 2025
Share
Rashifal:
SHARE

3 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक पू.फा. नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज धूमावती जयंती है साथ ही आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर बुध मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगें इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार के मामलों में आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है, बेहतर होगा संयमित रहें और सोच समझकर फैसला करेंगे। किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप  सौभाग्य के रूप में समझें। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि- आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें ,इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है , उनके लिए आज का दिन अच्छा है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा। लवमेट को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग आपको मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए ख़ुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि- आपका दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कुम्भ राशि- आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्रायें हो सकती है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
27 November Horoscope : इस राशि के जातकों को पैसों को लेकर रहना होगा सावधान, दिल-दिमाग की सुनकर ही लें फैसला …

31 July Horoscope : इस राशि के जातक धन को समझदारी से संभालें, जीवन में हो सकता है कुछ बदलाव …

Horoscope : आज का राशिफल, 2 जनवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: आज का दिन रहेगा नई ऊर्जा से भरा, इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope : 7 जनवरी 2026 का राशिफल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

कोलकाता और बेंगलुरु के बीच पहला मैच लाइव, KKR vs RCB के लिए देखे जाने की जानकारी

Arjun Mukherjee
March 21, 2025
PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के खातों में पहुँचे 14 करोड़ 60 लाख रुपये
भयावह सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, शव के हुए दो टुकड़े
“ट्रेलर-हाइवा की भीषण टक्कर: एक चालक की जलकर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल”
09 June Horoscope : आज तुला राशि में गोचर कर रहा है चंद्रमा, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?