News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Kulgam Terror Attack: नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत
छत्तीसगढ़देश

Kulgam Terror Attack: नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

Last updated: August 1, 2026 10:20 am
Arjun Mukherjee
Published: August 1, 2026
Share
SHARE

Kulgam Terror Attack : श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात केलम इलाके के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों को आतंकियों ने गोली मार दी। हमले में दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

Contents
नाम पूछने के बाद श्रमिकों पर बरसाईं गोलियांअस्पताल में दोनों ने तोड़ा दमनौ दिन में दूसरा टारगेट अटैकआतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने आने वाले दिनों में इस तरह के और हमले करने की धमकी भी दी है।

नाम पूछने के बाद श्रमिकों पर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे कुलगाम के केलम क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर दो आतंकी पहुंचे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने वहां काम करने वाले दो श्रमिकों से पहले उनका नाम पूछा और इसके बाद नजदीक से गोलियां चला दीं।

मदनपुर टोल प्लाजा नहीं हटेगा: NHAI का इनकार, स्थानीय पास सुविधा का लाभ लेने की अपील

गोली लगने से दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। दोनों श्रमिक ईंट-भट्ठे के पास ही किराये के मकान में रह रहे थे।

अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम

आतंकियों के भागने के बाद साथी श्रमिकों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रातरे, पिता उमा शंकर, को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, 28 वर्षीय भूपेंद्र, पिता दशरथ, की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) रेफर किया गया। हालांकि, देर रात भूपेंद्र की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दीपक के सीने और भूपेंद्र के पेट में गोली लगी थी।

नौ दिन में दूसरा टारगेट अटैक

कश्मीर में नौ दिनों के भीतर यह दूसरा लक्षित आतंकी हमला बताया जा रहा है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में श्री अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस वर्ष कश्मीर में यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है।

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों के संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं।

छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या के बाद उनके गृह क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। घटना ने एक बार फिर कश्मीर में बाहरी राज्यों से काम करने पहुंचे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like


कवासी लखमा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज


Nurse Death Case : अभिलाषा जॉन के रूप में हुई मृतका की पहचान, अस्पताल में ही करती थीं नर्स की नौकरी


होटल में चल रही थी न्यूड पार्टी, पुलिस ने दी दबिश


12 लाख की राशि अटकाकर मांगी थी 2 लाख रिश्वत, एसीबी ने किया पर्दाफाश


PM Modi : इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम में बड़े बदलाव के संकेत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

पांच मकानों में चोरी करने वाला निकला आईटीबीपी का जवान, सीसीटीवी से खुला राज

Arjun Mukherjee
February 8, 2025
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 : बर्थडे केक से ज्यादा जीत की भूख , वैभव सूर्यवंशी का 17 गेंदों वाला तूफान, राजस्थान ने 8 विकेट से छीनी चेन्नई से जीत
Chhattisgarh Hindu Organization Controversy : ठाकुर राम सिंह का बड़ा बयान “देश के गद्दारों को ईरान भेजो”, खामेनेई की मौत पर जश्न के बाद अलर्ट
कोरबा में बड़ा हादसा’ झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर ईंटों से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
तेज रफ्तार ने ली जान: राजधानी में कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?