Police Laughing Controversy : कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस संवेदनशील मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है, जिसने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसते दिखे अधिकारी
मामले को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ पुलिस अधिकारी, जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं, हंसते और ठहाके लगाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Twisha Sharma death case : ट्विशा के ससुराल में किया गया स्पॉट वेरिफिकेशन
संवेदनहीनता पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “बेशर्मी की हद” बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने गंभीर और संवेदनशील मामले में इस तरह का व्यवहार बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि जांच प्रक्रिया की गंभीरता को लेकर भी संदेह पैदा कर दिया है।
जांच और कार्रवाई की मांग तेज
विवाद बढ़ने के बाद अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। माना जा रहा है कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर सकते हैं।
देशभर में आक्रोश का माहौल
पहले से ही इस जघन्य अपराध को लेकर देशभर में गुस्सा था, वहीं अब इस वीडियो ने आक्रोश को और बढ़ा दिया है। लोग पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

