News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बेटी से अलग कर विधवा को निकाला घर से, दुर्ग में ससुराल पक्ष की बर्बरता उजागर
छत्तीसगढ़

बेटी से अलग कर विधवा को निकाला घर से, दुर्ग में ससुराल पक्ष की बर्बरता उजागर

Last updated: January 8, 2026 12:14 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

Chhattisgarh Crime News : दुर्ग। पति की मृत्यु के बाद एक महिला को टोनही बताकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, दहेज की मांग करने और घर से जबरन निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर महिला थाना सेक्टर-06 भिलाई में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में पीड़िता पूनम वर्मा, पति स्वर्गीय अश्वनी वर्मा, निवासी ग्राम दनिया थाना बोरी तहसील धमधा जिला दुर्ग ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। पीड़िता का विवाह 12 मई 2014 को अश्वनी वर्मा से हुआ था। वैवाहिक जीवन से उनकी 8 वर्षीय पुत्री काव्या है। पति की 15 अक्टूबर 2018 को मृत्यु हो गई, जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया।

पीड़िता के अनुसार, सास शिवकुमारी वर्मा, ससुर विजय वर्मा और देवर सुरेश वर्मा उसे लगातार टोनही कहकर ताने देते थे और जादू-टोना कर पति की जान लेने जैसे गंभीर आरोप लगाते थे। साथ ही उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए अवैध संबंध का आरोप भी लगाया गया।

आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पीड़िता से मायके से 5 लाख रुपये लाने की मांग की। इसके अलावा पति के नाम ग्राम बोड़ में स्थित दो एकड़ कृषि भूमि को देवर के नाम करने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर उसे धमकाया गया, मोबाइल फोन छीन लिया गया और देवर द्वारा जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने बताया कि 17 जून 2023 को आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर मायके ग्राम दनिया छोड़ दिया, जबकि उसकी बेटी को अपने पास रख लिया। उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही मायके भेजा गया। उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, गहने और करीब 1.50 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान ससुराल में ही रख लिया गया।

बाद में जब वह परिजनों के साथ बेटी को लेने ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने घर में घुसने नहीं दिया और बच्ची सौंपने से इनकार कर दिया। मजबूर होकर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जहां 20 अक्टूबर 2023 को न्यायालय के आदेश पर उसे उसकी बेटी वापस दिलाई गई।

पीड़िता ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले महिला थाना में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने धारा 156(3) दंप्रसं के तहत न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के परिपालन में अब महिला थाना भिलाई द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखमा के करीबियों के 20 ठिकानों पर ACB-EOW का छापा

DJ पर गाना बदलने की बात पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी“आईना देख लिया तो सच्चाई छिपाना मुश्किल होगा”

ग्रेच्युटी की फाइल पास कराने 61 हजार की मांग, ACB ने किया ट्रैप

चुनाव हारने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने काटा बवाल! भाजपा कार्यकर्ता के घर में जाकर गाली गलौच

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़क्राइम

अराजक तत्वों ने 112 पुलिस वाहन पर बरसाए पत्थर, चालक और पुलिसकर्मी सुरक्षित

Arjun Mukherjee
March 16, 2025
KORBA : प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह: होटल में रुककर दिया वारदात को अंजाम
अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान बीजापुर में तनावपूर्ण हालात
शिव प्रकाश और नबीन की मौजूदगी में भाजपा की बड़ी बैठक जारी
CG IAS Promotion : 2010 बैच IAS प्रमोशन लिस्ट जारी, दो अधिकारियों का नाम बाहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?