News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ से उठेगा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष, 2025 तक लक्ष्य को साकार करने का संकल्प
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से उठेगा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष, 2025 तक लक्ष्य को साकार करने का संकल्प

Last updated: July 27, 2025 3:06 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 27, 2025
Share
SHARE

रायपुर, 27 जुलाई 2025 . छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही धर्मांतरण की घटनाओं के बीच राज्य सरकार अब इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि धर्मांतरण पर नया कानून बनाया जा रहा है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। यह विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

Contents
गायों की देखरेख के लिए कदमजशपुर और ‘घर वापसी’ का जिक्र 3 अगस्त को निकलेगी विशाल पदयात्रा

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “राज्य में किसी भी प्रकार का जबरन या छलपूर्वक धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कानून बनाकर इसे रोकेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गायों की देखरेख के लिए कदम

सीएम साय ने अधिवेशन में गायों की दुर्दशा पर भी चिंता जताई और कहा कि “अब राज्य की सड़कों पर कोई गाय या मवेशी नजर नहीं आना चाहिए।” उन्होंने बताया कि राज्य की सवा 100 पंजीकृत गौशालाओं को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में भी गौशालाएं विकसित की जा रही हैं।

साय ने कहा, “जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसे सड़कों पर छोड़ दिया जाता है, यह स्थिति हिंदू समाज के लिए चिंता का विषय है।”

जशपुर और ‘घर वापसी’ का जिक्र

सीएम ने जशपुर का उल्लेख करते हुए कहा कि “वहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है, लेकिन स्व. दिलीप सिंह जूदेव और उनके पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव ने ‘घर वापसी’ आंदोलन को मजबूत किया है।” उन्होंने बताया कि कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।

 3 अगस्त को निकलेगी विशाल पदयात्रा

अधिवेशन को संबोधित करते हुए महाराज राम बालक दास ने एलान किया कि 3 अगस्त को महादेव घाट से राम मंदिर रायपुर तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र का उद्घोष हो रहा है और इसे 2025 तक साकार करना हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने लव जिहाद और गौ तस्करी पर भी कठोर कानून की मांग रखी।

You Might Also Like


Raipur Weather Update : रायपुर ठंड अपडेट अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार


बस्तर फाइटर के जवान की सड़क हादसे में मौत, बाइक और कार की भिड़ंत में घायल


छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सली डंप का खुलासा, जंगल से देशी बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद


नगर निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा


Naxalite Leaflet : नक्सली देवजी को कोर्ट में पेश करने की मांग, पर्चा वायरल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Explosive Demonstration Of Farmers In Khairagarh : श्री सीमेंट की सण्डी लाइमस्टोन खदान के खिलाफ 39 गांवों का संयुक्त विरोध

Arjun Mukherjee
December 6, 2025
कर्रेगुट्टा पहाड़ पर नया सुरक्षा कैंप स्थापित, जवानों ने दिखाया साहस
शराब घोटाले में बड़ा मोड़, ED रिमांड पर जेल में सौम्या चौरसिया
जर्मन शोधकर्ताओं की खोज ने दुनिया भर में रोग नियंत्रण की उम्मीद जगाई
04 July Horoscope : इस राशि के जातक कर्ज मांगने वालों को करें इग्नोर, नहीं तो होगी धन हानि, जानिए अपना राशिफल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?