News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्राओं की शिकायतें सही मिलने पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

कोरबा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्राओं की शिकायतें सही मिलने पर बड़ी कार्रवाई

Last updated: September 8, 2026 4:30 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास में छात्राओं की शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने अधीक्षिका पर अनुचित व्यवहार, निजी काम कराने और छात्रावास में अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए थे। जांच समिति की रिपोर्ट में छात्राओं की कई शिकायतें सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Contents
छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शनभोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायततीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति ने की जांचसिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाईछात्रावासों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

छात्राओं ने किया था विरोध प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका के कार्य-व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्राएं मुख्य मार्ग पर पहुंच गई थीं और अधीक्षिका को हटाने की मांग की थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनसे कपड़े धुलवाने और हाथ-पैर की मालिश जैसे निजी काम कराए जाते थे।

भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत

छात्राओं ने छात्रावास में मिलने वाले भोजन को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता और खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं रहती। इसके अलावा छात्राओं ने देर रात तक पूजा-पाठ और घंटी बजने से पढ़ाई और नींद प्रभावित होने की शिकायत भी की थी।

तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति ने की जांच

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पोड़ी उपरोड़ा ने मामले की जांच के लिए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की समिति गठित की थी। समिति ने छात्राओं, संबंधित अधिकारियों और छात्रावास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की।

जांच रिपोर्ट में अधीक्षिका का व्यवहार छात्राओं के प्रति उचित नहीं पाए जाने के साथ भोजन व्यवस्था में भी कमियां सामने आईं। रिपोर्ट में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने और भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों की पुष्टि होने की बात सामने आई।

सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव और जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने शारदा नेताम को निलंबित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है।

छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

प्रशासन का कहना है कि छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। छात्राओं की शिकायतों पर जांच के आधार पर नियमानुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


IIT भिलाई में छात्र की मौत से बवाल: हेल्थ सेंटर की लापरवाही पर छात्रों का फूटा गुस्सा


शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत


VIP Treatment In Prison : क्या जेलर को भी थी खबर , प्रहरी की गिरफ्तारी के साथ बड़े अधिकारियों पर भी शक की सुई


CG Assembly LIVE : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा, बीजेपी विधायक के सवाल पर मंत्री अरुण साव ने बताई स्थिति


CG Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी’ छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश संभव, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Rashifal:
Blog

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Arjun Mukherjee
May 17, 2025
आरक्षक पर हमला: गाड़ी टकराने के विवाद में पिता-पुत्र ने चाकू से किया वार, आरोपी ने पुलिस से बचने रचा घायल होने का नाटक
CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में दूसरा एनकाउंटर, कुल छह आतंकी मारे गए
IFS मयंक अग्रवाल की मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति, संभालेंगे सुशासन व अभिसरण विभाग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?