News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली बारिश: दंतेवाड़ा से शुरुआत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली बारिश: दंतेवाड़ा से शुरुआत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Last updated: May 29, 2025 12:32 pm
Arjun Mukherjee
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन 28 मई को दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है. मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश के साथ अंधड़ चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है,

तत्पश्चात वर्षा में कमी आने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

कोरबा में बादल बने मुसीबत: डेढ़ घंटे की बारिश से नाले उफने, घरों में घुसा गंदा पानी

एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है. पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटों में रायपुर शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की तो अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है


पटवारी रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन के लिए मांगे थे पैसे!


Naxalite surrender: नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, आत्मसमर्पण कर दिखाया नया रास्ता


शराब घोटाला..पूर्व मंत्री लखमा को EOW की गिरफ्तारी का डर


Bilaspur Train Accident : रेल हादसे में 11 यात्रियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल — 5 मृतकों की हुई पहचान, देखें नाम और तस्वीरें


CG NEWS : दंतेवाड़ा में सरेआम DSP पर चाकू से हमला, आरोपी महिला और साथी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Assembly LIVE: अजय चंद्राकर का बड़ा सवाल: विदेशी फंडिंग से मतांतरण पर क्या करेगी सरकार

Arjun Mukherjee
March 17, 2025
Chhattisgarh registry rate increase : रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी के विरोध में छत्तीसगढ़ में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
आवश्यकतानुसार निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण किया जा रहा प्रदाय
कोरबा में कोयला खदानों पर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, कामकाज हुआ बाधित
मां के साथ तीजा मनाने आया मासूम लापता, अनहोनी की आशंका से परिवार बेहाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?