News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > जेल के भीतर आत्महत्या से उठे सवाल, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया
छत्तीसगढ़

जेल के भीतर आत्महत्या से उठे सवाल, परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया

Last updated: January 5, 2026 11:53 am
Arjun Mukherjee
Published: January 5, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन कैदी ने बैरक के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो सेंट्रल जेल की बाड़ी गोल स्थित बैरक नंबर–5 में बंद था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने रविवार शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब घटना की जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें इस घटना की सूचना देर रात दी गई, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील महानद को जेल के भीतर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने जेल व्यवस्था पर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मृतक सुनील महानद पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में विचाराधीन कैदी था। यह मामला गंज थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आत्महत्या के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

You Might Also Like


CG News : मक्का प्लांट के वेस्ट से फसलें बर्बाद, भड़के ग्रामीणों ने फूंकी गाड़ियां


CBI Investigation : दिव्यांगों के फंड में सेंध: हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI एक्शन में, फर्जी संस्थाओं के दस्तावेज़ सील।


TET Exam : TET परीक्षा में सख्ती जैकेट-ब्लेज़र पहनकर आए अभ्यर्थियों की नो-एंट्री


CG News : ‘अफीम की पाठशाला’ आरोपी के फोन में मिला मादक पदार्थों की खेती का पूरा ट्यूटोरियल


चपेट में आया नक्सल नेटवर्क का अहम कड़ी, पुलिस ने 10 साल से फरार नक्सली को दबोचा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG में जुए के अड्डे पर बड़ा एक्शन’ वायरल वीडियो के बाद एसपी सख्त, थाना प्रभारी सहित दो निलंबित

Arjun Mukherjee
April 7, 2026
Domestic Violence : मोबाइल चैट से शुरू हुआ विवाद रात 11 बजे फोन पर बात करते पकड़ी गई पत्नी
एलपीजी कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन’ तेलीबांधा तालाब में सिलेंडर विसर्जित कर जताया आक्रोश
Sheetala Ashtami 2026 : 2026 की शीतला अष्टमी पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानें पूजा का मुहूर्त
Interim Bail : मनोरमा खेडकर को कोर्ट से बड़ी राहत: 13 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, अपहण केस में मिली बेल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?