News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > एयर बैग खुला फिर भी नहीं बची जान; सोनभद्र में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल
Blog

एयर बैग खुला फिर भी नहीं बची जान; सोनभद्र में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 3 घायल

Last updated: February 3, 2025 5:42 am
Arjun Mukherjee
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

। सोनभद्र जिले के रानीताली गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ट्रेलर ने डिवाइडर पार कर सामने से आ रही क्रेटा कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुले एयरबैग फिर भी नहीं बची जान

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग खुलने के बावजूद यात्री बच नहीं सके। हादसे की सूचना पर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

राहगीर की भी मौत

मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरन्धा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल हैं।कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है।

गलत दिशा में घुसा ट्रेलर

मूलतः अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा , पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसे ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जारहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था।

दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे।

दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके है

 

Contents
खुले एयरबैग फिर भी नहीं बची जानराहगीर की भी मौतगलत दिशा में घुसा ट्रेलर

You Might Also Like


देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी के सीनियर लीडर ने की पुष्टि


2025 Volvo XC 90 का भारतीय बाजार में आगमन, जानें इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स


Psoriasis Care Tips: सर्दियों में सोरायसिस से बचाव के आसान उपाय, जानें कैसे रखें अपनी त्वचा स्वस्थ…


Bengal Assembly Election Latest News : मतदाता सूची में ‘कैंची’ चलने पर हंगामा , 7 जजों की गाड़ियों की ‘फील्डिंग’, हाईवे पूरी तरह ब्लॉक


सारंगढ़ में मामूली विवाद बना हत्या का कारण, युवक को मारी गोली, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

West Bengal Assembly Election : बंगाल चुनाव, भाजपा ने बदली रणनीति, अब ‘बूथ मैनेजमेंट’ होगा जीत की कुंजी

Arjun Mukherjee
December 15, 2025
Bilaspur Police : वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप,पीड़ित ने की शिकायत, जांच के आदेश जारी
रात के सन्नाटे में चोरों ने मचाया कहर, 5 दुकानों में की सेंधमारी
भाजी तोड़ने गईं महिलाएं बिजली की चपेट में आईं, मौके पर मौत
लोकतंत्र के मंदिर में बदला दौर’ 120 पूर्व नक्सलियों ने देखा विधानसभा सत्र, सदन ने किया गर्मजोशी से स्वागत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?