News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन
छत्तीसगढ़

एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

Last updated: June 11, 2025 8:17 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 11, 2025
Share
SHARE

कोल इंडिया लिमिटेड के “मिशन – ब्रांड सीआईएल @50” अभियान के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, बिलासपुर में “प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया पर क्षमता विकास कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला एसईसीएल के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में तथा सामग्री प्रबंधन (एमएम) विभाग द्वारा आयोजित की गई।

इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नियमों की विधिक समझ, पारदर्शिता, नैतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा नियमों के अनुरूप कार्य प्रणाली की दिशा में प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला का विषय था — “कानून की अज्ञानता कोई बहाना नहीं है”।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि सभी को नियमों की स्पष्ट जानकारी के साथ आत्मविश्वासपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे नियमों का पालन करते हुए सजगता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य निष्पादन करें।

बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.के. त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा — “सतर्कता आपके द्वारा है, आपके लिए है और आपके साथ है।” उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे सौहार्दपूर्ण और ईमानदार वातावरण में कार्य करते हुए कंपनी के हित में सही निर्णय लें।

एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने कहा कि सभी अधिकारियों को नियमों की सही जानकारी रखते हुए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।
आयोजन में एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपयोगी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें क्रय प्रक्रिया, संविदा प्रबंधन, नियामकीय स्पष्टता और निर्णय लेने की प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसमें सामग्री प्रबंधन, वित्त, खनन, यांत्रिक एवं विद्युत, सुरक्षा सहित अन्य विभागों से बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लिया।

You Might Also Like


Fake Medicine Case : पुलिस और ड्रग विभाग का संयुक्त एक्शन , नकली दवा रैकेट के सफाए के लिए चली विशेष मुहिम, 3 शातिर गिरफ्तार


Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, लोडिंग के दौरान एक वर्कर मौत


Live CG Budget Session : सड़क और किसान मुद्दों पर आज सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष


DG-IG Conference Raipur : रायपुर में 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी और अमित शाह की उपस्थिति में देशभर के पुलिस प्रमुख करेंगे हिस्सा


छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शुरुआत! राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की महत्वपूर्ण बैठक तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ प्रेस वार्ता

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Horrific Road Accident : सड़क पर मौत का मंजर’ तेज रफ्तार ट्रक ने माजदा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

Arjun Mukherjee
April 17, 2026
Brijmohan Agarwal : विद्यार्थियों को भी मिले मौका, एयर शो में शामिल करने की मांग उठी
IPL 2025 में बुमराह की चोट बनी चिंता, मुंबई इंडियंस के कोच ने फिटनेस पर अपडेट दिया
दिल दहला देने वाला कांड: मां ने बेटी संग की आत्मदाह
CG News : युवती की पहचान बनी पहेली, कोरिया में गौठान के अंदर युवक-युवती ने दी जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?