News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा पुलिस की सख्त चेतावनी: होली-रमज़ान के दौरान सतर्क रहें, चोरी की घटनाओं से बचाव करें
छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस की सख्त चेतावनी: होली-रमज़ान के दौरान सतर्क रहें, चोरी की घटनाओं से बचाव करें

Last updated: March 12, 2025 3:37 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 12, 2025
Share
SHARE

होली एवं रमज़ान जैसे पर्वों के दौरान नागरिकों के यात्रा पर जाने अथवा घरों के अस्थायी रूप से सूने रहने की संभावना को देखते हुए, कोरबा पुलिस द्वारा नक़बज़नी एवं घरों में चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु संपूर्ण जिले में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोरबा: महाराणा प्रताप चौक पर दो गुटों में झड़प, पुलिस के सामने भी नहीं रुके युवक

पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों, RWA प्रतिनिधियों, NTPC, SECL, CSEB, BALCO के आवासीय परिसरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कर विस्तृत सलाह दी गई:

नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश:

1. घर पूरी तरह सूना न छोड़ें
यदि परिवार के सदस्य किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर को पूरी तरह खाली न छोड़ें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति या रिश्तेदार को अस्थायी रूप से घर में रहने के लिए कहा जा सकता है।

2. विश्वसनीय पड़ोसियों को सूचित करें
घर बंद करने से पहले आस-पड़ोस के विश्वसनीय लोगों को सूचित करें ताकि वे समय-समय पर निगरानी रख सकें।

3. CCTV कैमरे लगवाएं और उनकी जांच कर लें
मुख्य द्वार, पार्किंग, पिछवाड़ा, सीढ़ियाँ, गैलरी इत्यादि क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाएं। लगे हुए कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे चालू स्थिति में हैं।

4. कीमती सामान घर में न छोड़े
नगदी, आभूषण, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को यथासंभव बैंक लॉकर में सुरक्षित रूप से जमा करें, ताकि उनका दुरुपयोग या चोरी की संभावना न रहे।

5. सुरक्षित ताले और ग्रिल्स का प्रयोग करें
दरवाज़ों, खिड़कियों, बालकनी एवं टेरेस पर मजबूत ताले, सुरक्षा ग्रिल्स एवं लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें।

6. चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करें
आवासीय परिसर, अपार्टमेंट या कॉलोनी में चौकीदार/गार्ड की ड्यूटी सूचीबद्ध रूप में रखें और यह सुनिश्चित करें कि रात्रि गश्त होती रहे।

7. अनजान लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखें
किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा घरों के आस-पास चक्कर लगाना, पूछताछ करना या निगरानी करना संदिग्ध हो सकता है। तुरंत पुलिस को सूचित करें।

8. सोशल मीडिया पर यात्रा की सूचना न डालें
अपनी यात्रा या अनुपस्थिति की सूचना सोशल मीडिया पर न डालें। यह जानकारी अपराधियों के लिए मददगार बन सकती है।

9. कॉलोनी/समूह में सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करें
रात के समय सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप, सामूहिक गश्त या कॉलोनी वॉच ग्रुप की व्यवस्था को सक्रिय करें।

सभी पुलिस थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराकर नागरिकों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सतर्कता बरतें, पुलिस से समन्वय बनाकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (Dial 112) को दें।

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

You Might Also Like


CG BREAKING: छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस ज्योत्सना से ट्रेन में लूट की कोशिश, चेहरे पर हमला कर नकाबपोश लुटेरा फरार — एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो


कोरबा : चैतुरगढ़ के जंगल में बाघ की दहशत, भैंस का किया शिकार – ग्रामीणों में भय का माहौल


moving car stunts: खतरनाक रील बनाकर मांगी मुसीबत, पुलिस ने किया चालान


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर साय का तीर: न्याय यात्रा का कोई न्याय नहीं, सूपड़ा पहले ही साफ


CG Naxalism News : सुरक्षाबलों की बड़ी जीत बीजापुर में नक्सली दस्ता तबाह, 5 शव बरामद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र घोषित, 5 दिनों में होंगी 5 महत्वपूर्ण बैठकें

Arjun Mukherjee
June 15, 2026
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
CG DA Hike : सरकार का बड़ा कदम, IAS-IPS अफसरों के DA में बढ़ोतरी
Birth-Death Certificate : नागरिकों को नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर
छठ पर्व पर कोरबा में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम, घाटों पर पुलिस और गोताखोर तैनात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?