छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सुने मकान में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने कैश, जेवरात सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया है। डिप्टी रेंजर परिवार के साथ रक्षाबंधन मानने अपने गांव गए थे। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी रेंजर भरत राम धीवर परिवार का रक्षाबंधन मनाने जांजगीर जिले के कोसा गांव गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर धावा बोल दिया।

