News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में दर्दनाक हादसा: कोबरा सांप के डसने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
छत्तीसगढ़

कोरबा में दर्दनाक हादसा: कोबरा सांप के डसने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत

Last updated: January 1, 2026 12:47 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 1, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरमार गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर के आंगन में बने टॉयलेट की ओर जा रही आठ माह की गर्भवती महिला को कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इस हादसे में गर्भ में पल रहा शिशु भी नहीं बच सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंगरमार निवासी फिरतु राम मांझी काम के सिलसिले में केराकछार गया हुआ था। घर पर उसकी 23 वर्षीय पत्नी राधिका और अन्य परिजन मौजूद थे। दोपहर के समय जब राधिका आंगन में बने टॉयलेट की ओर जा रही थी, तभी रास्ते से गुजर रहे कोबरा सांप पर उसका बायां पैर पड़ गया। इससे उग्र हुए सांप ने फन फैलाकर राधिका के पैर से लिपटते हुए तीन बार डस लिया।

सांप के डसते ही राधिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को भागते हुए देखा। महिला की हालत तेजी से बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतका के पति फिरतु राम मांझी ने बताया कि 21 फरवरी को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी राधिका से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही राधिका गर्भवती हो गई थी और उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

परिजनों के अनुसार, जिस कोबरा सांप ने राधिका को डसा, वह पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास बाड़ी में देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में सर्प नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

You Might Also Like


Birth-Death Certificate : नागरिकों को नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर


बीजापुर सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार


CG Weather: लू से राहत दिलाएगी बारिश, गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज


CG NEWS : रायपुर में सनी लियोनी इवेंट पर बजरंग दल का विरोध, कार्यक्रम रद्द करने की चेतावनी


बॉयफ्रेंड को लेकर, लड़कियों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

संसद में बजट सत्र जारी: 5 मंत्रालयों की सालाना रिपोर्ट और BAC की 18वीं रिपोर्ट पर सहमति की तैयारी

Arjun Mukherjee
March 20, 2025
शपथ ग्रहण समारोह में दिखे जगदीप धनखड़, इस्तीफे के 53 दिन बाद आए नजर
Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: रविवार के दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, आर्थिक पक्ष भी होगा मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल
Chhattisgarh School Conversion News : राष्ट्रीय गान का अपमान , स्कूल में प्रार्थना के नियम बदलने पर शिक्षा विभाग सख्त
DSP की करतूत आई सामने, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?