कोरबा। जिले के लिए गर्व की बात है कि सृजन दुबे ने कक्षा 10वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा में 95% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। सृजन वर्तमान में सेंट जेवियर्स स्कूल, कोरबा के छात्र हैं।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सृजन ने अपने माता-पिता मनोज कुमार दुबे और नीलू दुबे को दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
सृजन की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।

