News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी
छत्तीसगढ़

दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी

Last updated: November 25, 2025 3:31 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 25, 2025
Share
SHARE

कोरबा, 25 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्थल चयन, बैठने-खाने की व्यवस्था तथा लेक्चरर चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छमाही परीक्षा उपरांत 20 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसन्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को डिजिटाइजेशन का प्रतिशत बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य की निगरानी करने तथा शहरी क्षेत्रों में सुबह-शाम घर-घर जाकर फार्म भरवाने और डिजिटाइजेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी किसी अन्य कार्य में संलग्न न किए जाएं।

धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें—कलेक्टर

बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की और केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आने वाले दिनों में खरीदी की बढ़ती मात्रा को देखते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि केंद्रों में आने वाले वाहनों के साथ फोटो अनिवार्य रूप से लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखें। मिलर्स एवं केंद्र-प्रबंधकों की बैठक लेकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। हाल ही में स्थानांतरित फड़/खरीदी प्रभारी तथा ऑपरेटर संबंधित स्थान पर कार्यरत हैं या नहीं, इसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी स्थानांतरित कर्मचारी अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत न मिले। साथ ही, अवैध धान के परिवहन व विक्रय पर कड़ी कार्यवाही तथा चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए।

डीएमएफ के अप्रारंभ कार्यों पर वसूली प्रकरण दर्ज हों

कलेक्टर श्री वसन्त ने निर्देश दिए कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत किन्तु 31 अगस्त 2025 तक अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर आवश्यक वसूली प्रकरण दर्ज किए जाएं। सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों के वसूली प्रकरण संबंधित एसडीएम को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं जनहित के उच्च प्राथमिकता वाले नए कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को भी कहा।

मातृत्व एवं शिशु मृत्यु वाले मामलों में अनिवार्य जांच

कलेक्टर वसन्त ने अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव एवं बच्चों की मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को अनिवार्य रूप से जांच कर प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को जीवन-दीप समिति की बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु प्रभावी निर्णय लेने को कहा।

संविधान दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन के निर्देश

कलेक्टर ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान–हमारा स्वाभिमान” थीम के अंतर्गत प्रस्तावना पठन तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन तथा शपथ ग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री वसन्त ने विद्यार्थियों के अपार आईडी शीघ्र बनाने,युक्तियुक्तकरण के तहत नियुक्ति-स्थल पर जॉइनिंग न करने वाले शिक्षकों पर उच्च स्तरीय कार्रवाई, पीवीटीजी परिवारों के घरों में सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम स्थापना, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता हेतु प्रस्ताव अपलोड करने,पीएम जनमन अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने तथा ठेकेदारों से अधूरे आवासों को पूरा कराए जाने
संबंधी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्री कुमार निशांत, श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, कटघोरा एसडीएम श्री तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे


युवती की सड़कों पर नाटकबाज़ी, युवक को थप्पड़ मारती रही करीब एक घंटे तक


कोरबा में बड़ी वारदात: अशरफ मेमन समेत 3 की हत्या से मचा हड़कंप


छत्तीसगढ़ में बड़ा IAS तबादला, 10 अफसरों को नई जिम्मेदारी, रवि मित्तल CM सचिवालय, रितेश अग्रवाल CGMSC के नए MD


CBI के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: पुतला दहन कर केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


CG Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी वारदात, सड़क निर्माण ठेकेदार इम्तियाज़ अली का अपहरण के बाद हत्या, इलाके में दहशत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के तुरंत निराकरण पर जोर, कम होने लगे अपराध

Arjun Mukherjee
February 8, 2025
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए IAS अधिकारी, घर से बरामद हुए 47 लाख रुपये नकद
देर रात लूटपाट, ऑटो चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल-नकदी लूटकर बदमाश फरार
रेलवे ट्रैक पर पलटे मालगाड़ी के डिब्बे, मनेंद्रगढ़ में तीन लाइनें ठप
पुतिन का आमंत्रण अस्वीकार, जेलेंस्की ने वार्ता के रास्ते पर खींची लकीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?