News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > 167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार
छत्तीसगढ़

167.7 एमटी पर पहुंचा एसईसीएल का उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार

Last updated: March 20, 2026 6:59 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 20, 2026
Share
SHARE

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में एकमात्र कंपनी है जिसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन तीनों मानकों में वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने दिनांक 18 मार्च 2026 को पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया है। कुल उत्पादन 167.7 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स का प्रमुख योगदान रहा है।

मेगाप्रोजेक्ट्स में—
• गेवरा परियोजना: 51.7 एमटी
• दीपका परियोजना: 36.5 एमटी
• कुसमुंडा परियोजना: 30.7 एमटी

अन्य क्षेत्रों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है—
• सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स: 25.6 एमटी
• रायगढ़ क्षेत्र: 15.8 एमटी
• कोरबा क्षेत्र: 7.2 एमटी

ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) के क्षेत्र में भी कंपनी ने अब तक 350 मिलियन क्यूबिक मीटर का स्तर हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है जिससे आने वाले समय में कोयला खनन गतिविधियों को गति मिलेगी।
ऑफटेक के मोर्चे पर भी एसईसीएल ने प्रगति दर्ज करते हुए दिनांक 17 मार्च 2026 तक 171.3 मिलियन टन का आंकड़ा हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है।

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा:
“एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमारी प्राथमिकता है कि कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को हर परिस्थिति में पूरा किया जाए। हम अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और शेष अवधि में उत्पादन एवं आपूर्ति को और गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में फैली, एसईसीएल देश की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और राष्ट्रीय उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी द्वारा उत्पादन एवं आपूर्ति को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्युत संयंत्रों को निर्बाध एवं समयबद्ध कोयला उपलब्ध कराया जा सके और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर

You Might Also Like


पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़ ‘एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की मौत, पशुपालक सदमे में


Bilaspur Tantrik Fraud : बिलासपुर में पैसे दोगुना करने का झांसा, तांत्रिक की बीच सड़क पिटाई


कोरबा में विवाह समारोह बना विपदा, फूड प्वाइजनिंग से 49 लोग अस्पताल में भर्ती


एसईसीएल के नए सीएमडी हरीश दूहान ने संभाला पदभार


Mahtari Express : ‘महतारी एक्सप्रेस’ बनी शराब तस्करों की गाड़ी: 16 पेटी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Horoscope
Astrology

07 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों का आज हिल सकता है आर्थिक बजट, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
April 7, 2026
अपग्रेड मशीनें भी नहीं बनी सहायक: राशन वितरण में देरी जारी, 10 दिन में 1.33 लाख हितग्राहियों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती
कोरबा में कड़ाके की ठंड से युवक की मौत, यात्री प्रतीक्षालय में मिला अकड़ा हुआ शव
कोरबा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान
“सरकार ने शुरू किया रोड एक्सीडेंट घायलों के लिए मुफ्त इलाज, ₹1.5 लाख तक का खर्च उठाएगी”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?