दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी जानकारी चिनार कोर ने शनिवार को दी. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) द्वारा चलाए जा रहे इस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान का संचालन अभी भी जारी है. चिनार कोर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, और सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घेराबंदी को और मजबूत किया. इसके अलावा, सेना को आशंका है कि इलाके में 2 से 3 और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी है.
खाना बना रही महिलाओं पर युवक ने फेंका सामान, लोगों ने की जमकर पिटाई
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है. एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गई. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.

