News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बच्चों की सेहत से खिलवाड़: कुत्ते का जूठा भोजन खाने से 78 बच्चे बीमार
छत्तीसगढ़

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: कुत्ते का जूठा भोजन खाने से 78 बच्चे बीमार

Last updated: August 2, 2025 5:53 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 2, 2025
Share
SHARE

 बलौदाबाजार। मिडिल स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से 78 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है. वहीं घटना से आक्रोशित पालकों ने मिड डे मिल भोजन परोसने वाले समूह को हटाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरे घटनाक्रम को लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है.

Contents
विधायक संदीप साहू ने सीएम को लिखा पत्रप्रशासन ने शुरू की घटना की जांचग्रामीणों ने की समूह को हटाने की मांगडॉक्टर ने बताई एंटी-रेबीज लगाने की वजह

भीषण जाम, फंसा मुख्यमंत्री का काफिला, पुलिस महकमे में मची हलचल

 

घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में पिछले सोमवार की है. स्कूल में मध्याह्न भोजन के लिए बनाए गए सब्जी को एक घुमंतु कुत्ता जूठा कर गया था. इसे देखकर कुछ बच्चों ने शिक्षकों को सूचित किया. शिक्षकों ने रसोइया समूह की महिलाओं को जूठी सब्जी बच्चों को न परोसने का निर्देश दिया, लेकिन फिर भी महिलाओं ने सब्जी जूठी होने से इंकार करते हुए जबरदस्ती 84 बच्चों को वही सब्जी परोस दी.

बच्चों ने जब घर जाकर यह बात अभिभावकों को बताई, तो ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और शाला समिति के अध्यक्ष झालेंद्र साहू से इसकी शिकायत की. स्कूल प्रशासन ने बताया कि उन्होंने रसोइयों को जूठा खाना न परोसने के लिए मना किया था, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया. इसके बाद अभिभावक बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर वीणा वर्मा ने 78 बच्चों को एंटी-रेबीज का टीका लगाया.

विधायक संदीप साहू ने सीएम को लिखा पत्र

इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

प्रशासन ने शुरू की घटना की जांच

घटना के सामने आने के बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पलारी एसडीएम दीपक निकुंज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. एसडीएम ने मामले की जांच शुरू करते हुए बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और शाला समिति के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं. हालांकि, रसोइया समूह के सदस्य जांच में शामिल नहीं हुए हैं.

एसडीएम दीपक निकुंज ने बताया कि कुत्ते द्वारा जूठा भोजन को बच्चों को परोसने का मामला सामने आया है. घटना की जांच कर रहे हैं. फिलहाल, सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं. स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों ने की समूह को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रसोइया समूह को हटाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डॉक्टर ने बताई एंटी-रेबीज लगाने की वजह

लछनपुर स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. वीणा वर्मा ने बताया कि अभिभावकों और ग्रामीणों के दबाव में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया. उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन यह कदम उठाया गया.

 

You Might Also Like


पुलिस का Instagram अकाउंट हैक, हैकर ने अश्लील वीडियो किया पोस्ट, मचा हड़कंप


नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 400 जवानों ने किया घेराव, तीन माओवादी मारे गए


नेहरु नगर,पानी टंकी मैदान में विराजी महादेवी दुर्गा


CG News : क्रिकेट खेलने गए बच्चे पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत – दो बच्चे गंभीर रूप से घायल


नापतौल विभाग की अधिकारी 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
China Miniature Nuclear Weapons
International

China Miniature Nuclear Weapons : इंटरनेशनल अलर्ट चीन की गुप्त लैब में तैयार हो रहे हैं दुनिया के सबसे एडवांस मिनी परमाणु हथियार

Arjun Mukherjee
February 26, 2026
नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत
एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल कर्मियों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु किया गया समझौता
यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
मनरेगा विवाद पर ममता का हमला: बोलीं– बापू का नाम हटाना शर्मनाक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?