News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Ration Distribution Rules : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था बदली, अब OTP के बिना मिलेगा अनाज
छत्तीसगढ़

Ration Distribution Rules : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था बदली, अब OTP के बिना मिलेगा अनाज

Last updated: June 14, 2026 1:51 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 14, 2026
Share
SHARE

Ration Distribution Rules : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने के लिए ओटीपी (OTP) की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राशन वितरण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए केवल आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा सभी जिलों को आदेश भेज दिया गया है।

नए निर्देशों के तहत अब हितग्राहियों को राशन लेने के लिए मोबाइल पर आने वाले ओटीपी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उचित मूल्य की दुकानों में आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद सीधे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वितरण प्रक्रिया और अधिक सरल एवं पारदर्शी होने की उम्मीद है।

CG NEWS : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में माल जब्त

शनिवार को कलेक्ट्रेट के रेडक्रास सभाकक्ष में जिले के सभी राशन दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने नए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कई स्थानों पर ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा था, लेकिन इस व्यवस्था में गड़बड़ी और शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत पूरे देश में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से ओटीपी आधारित व्यवस्था को समाप्त कर केवल बायोमेट्रिक सत्यापन से खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और पात्र हितग्राहियों को आसानी से राशन मिल सकेगा। साथ ही वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों में भी कमी आएगी।

खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकान संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करें और हितग्राहियों को इसकी जानकारी दें। राज्यभर में यह व्यवस्था लागू होने के बाद लाखों राशन कार्डधारकों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like


Chhattisgarh Breaking News : मासूम से दरिंदगी , 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में


SIR Form : BLO के पास भीड़, अफवाह का पड़ा सीधा असर


कोरबा में देर रात हादसा: नई थार कार अनियंत्रित होकर पलटी


CG NEWS : कोरबा में भीषण हिट एंड रन हादसा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रौंदी कई जिंदगियां


कोरबा में लोनर हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतारा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Marksheet Error : मार्कशीट में बड़ा घोटाला! एक ही छात्र के दो नतीजे अलग-अलग

Arjun Mukherjee
November 27, 2025
CM साय से मिले अमित शाह: नक्सल अभियानों की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जताई खुशी।
यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का मेगा ब्लॉक
Crop Prices Hike : किसानों को बड़ा झटका’ धान बीज के दाम ₹150 बढ़े, नई रेट लिस्ट से बढ़ी चिंता
CG बोर्ड परीक्षा में अजब-गजब नजारा’ कॉपियों में लिखी हनुमान चालीसा और शादी की गुहार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?