News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > खून से लथपथ मिली रानू की लाश: डॉग स्क्वायड की मदद से पकड़ा गया हत्यारा, ट्रक में सो रहा था आरोपी राहुल
छत्तीसगढ़

खून से लथपथ मिली रानू की लाश: डॉग स्क्वायड की मदद से पकड़ा गया हत्यारा, ट्रक में सो रहा था आरोपी राहुल

Last updated: January 17, 2026 2:55 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 17, 2026
Share
SHARE

दीपका। नागिन झोरखी क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड को दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतका रानू साहू की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय रानू साहू घर में अकेली थी। उसके पिता रामकुमार साहू और मां किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी देखी। यह दृश्य देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राहुल जोगी (26 वर्ष) निवासी नूनेरा बांधाखार, पेशे से ट्रक चालक है। मृतका रानू साहू से उसकी पहले से जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद से नाराज होकर आरोपी राहुल जोगी रानू के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे रानू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे हरदीबाजार–दीपका बायपास मार्ग पर ट्रक में सोते हुए गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रानू साहू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिससे परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है।

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मामले को हर पहलू से जांचा जा रहा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


होली के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!


नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत


तेज रफ्तार ने ली चार जिंदगियां: सरायपाली में बिजली खंभे से टकराई बाइक, गांव में पसरा मातम


“छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दो महिलाओं में से एक की मौत, दूसरी घायल”​


कोरबा : कोल स्टॉक में मारपीट के बाद अब लागू होगी गेटपास व्यवस्था

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Forest Department Warning : अजगर ने गांव में किया हमला, ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Arjun Mukherjee
December 10, 2025
Double Murder: डबल मर्डर से कांपा अतरिया गांव, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
CG Electricity : मोर बिजली ऐप और स्मार्ट मीटर का संगम अब घर बैठे कंट्रोल करें बिजली की खपत, रायपुर से बस्तर तक विशेष शिविर
CG News : DSP कल्पना शर्मा विवाद, आरोपी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
पीएम मोदी का बड़ा बयान: पहलगाम हमले पर सख्त कार्रवाई तय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?