News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Raipur Crime : मामूली विवाद के बाद युवक ने खोया आपा, युवती पर किया जानलेवा हमला
छत्तीसगढ़

Raipur Crime : मामूली विवाद के बाद युवक ने खोया आपा, युवती पर किया जानलेवा हमला

Last updated: January 13, 2026 5:45 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 13, 2026
Share
SHARE

Raipur Crime , रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र स्थित मेट्रो बार में 21 दिसंबर 2025 की रात एक सनसनीखेज और क्रूर वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड पर शराब की बोतल से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Contents
  • बार के अंदर हुआ खूनी खेल
  • गले लगाकर रोया, फिर हुआ फरार
  • लाइव वीडियो से मचा हड़कंप

55 साल के अब्दुल सज्जाद अंसारी ने 9 साल की मासूम से 5 दिनों तक किया दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गीता नगर निवासी वेदिका सागर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 वर्ष) बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे।

बार के अंदर हुआ खूनी खेल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वेदिका और शीनू मेट्रो बार में साथ बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शीनू ने आपा खो दिया और पास पड़ी शराब की बोतल से वेदिका के सिर पर जोरदार वार कर दिया। बोतल लगते ही वेदिका लहूलुहान होकर चीखने लगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने वेदिका के बाल खींचे, उसे जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पीटता रहा। बार में मौजूद लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए। किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।

गले लगाकर रोया, फिर हुआ फरार

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपी युवक कुछ देर तक वेदिका को गले लगाकर रोता रहा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वेदिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लाइव वीडियो से मचा हड़कंप

घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। वीडियो में आरोपी की हैवानियत साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस पर कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।


CG Crime News : दरिंदगी से दहला छत्तीसगढ़ दो जिलों में नाबालिगों से रेप, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू


CG Accident News : कवर्धा सड़क हादसा, गन्ना लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा


ई-रिक्शा की मामूली टक्कर बनी ‘खूनी झड़प’, दोनों पक्षों के कई लोग घायल


नक्सलियों ने बिछाया था बारूदी जाल, दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय


CG NEWS : पुलिस को चुनौती देते बदमाश ! पिस्टल से केक काटा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भू-राजस्व संहिता में बड़ा संशोधन: SDM को मिले कलेक्टर के समान अधिकार, पुरानी सभी अधिसूचनाएं रद्द

Arjun Mukherjee
June 5, 2025
Breaking News: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर हमला
रेलवे स्क्रैप में बड़ा खेल! RPF ASI की भूमिका संदिग्ध, जांच की मांग तेज
राजनाथ बोले- सुदर्शन चक्र से मजूबत होगी देश की सुरक्षा
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की वापसी, कई जिलों में शीतलहर का असर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?