News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राजनीति > राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने की दलितों और पिछड़ों की अनदेखी, अगर भरोसा बनाया होता तो RSS सत्ता में न आती
राजनीति

राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने की दलितों और पिछड़ों की अनदेखी, अगर भरोसा बनाया होता तो RSS सत्ता में न आती

Last updated: February 1, 2025 11:14 am
Arjun Mukherjee
Published: February 1, 2025
Share
SHARE
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि 1990 के दशक में कांग्रेस पार्टी ने दलितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी करते हुए उस तरह इनकी रक्षा नहीं की, जैसी इसे करनी चाहिए थी। 
राजधानी में दलित इंफ्लूएंसर्स द्वारा आयोजित ‘वंचित समाज: दशा और दिशा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि दलितों-पिछड़ों को केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने से कुछ नहीं होगा, बल्कि जब तक उन्हें संस्थानों और दौलत में भागीदारी नहीं मिलती तब तक उनकी परेशानियां दूर नहीं होंगी। 

‘भाजपा और आरएसएस के पास भागने के सिवाय कुछ नहीं बचेगा’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘एक बार कांग्रेस पार्टी का मूल आधार वापस आ गया, तब भाजपा और आरएसएस के पास भागने के सिवाय कोई चारा नहीं होगा। और यह बहुत जल्दी होने वाला है। इंदिरा गांधी के शासनकाल में कांग्रेस के पास दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों का पूर्ण समर्थन था, लेकिन 1990 के दशक में कुछ कमियां रह गईं और हकीकत पार्टी से छिपी नहीं है।’

आरएसएस सत्ता में कभी आ नहीं पाती: राहुल

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘पार्टी को इस सच्चाई को स्वीकारना होगा। पिछले 10-15 साल में कांग्रेस पार्टी ने वो नहीं किया जो इसे (दलितों, पिछड़ों के लिए) करना चाहिए था। अगर मैं यह नहीं बताता हूं, यानी मैं झूठ बोल रहा हूं। अगर कांग्रेस पार्टी ने दलितों-पिछड़ों की सहायता करने के साथ उनका भरोसा बनाए रखा होता तो आरएसएस सत्ता में कभी आ ही नहीं सकती थी।’ 

कुछ साल लग जाएंगे

राहुल ने कहा, ‘इसका मतलब है कि आपकी तरह के लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक आंदोलन करना होगा। जिस दिन हम एक हो जाएंगे, वो भाग जाएंगे। हमें अपनी एकता पर काम करना होगा। हमें दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को सुनना होगा और उन्हें आगे लाना होगा। मगर मुझे लगता है कि ऐसा करने में कुछ साल लग जाएंगे।

 

सत्ता में हिस्सेदारी पानी होगी

राहुल गांधी ने कहा कि आप राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करते हैं और कांशीराम ने इसके लिए संघर्ष किया था। लेकिन इन्होंने इसे अप्रासंगिक बना दिया है। चाहे शिक्षा हो या कारपोरेट, न्यायपालिका, हमें संस्थानों में सत्ता में हिस्सेदारी पानी होगा। जब तक दलितों-पिछड़ों को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिलती, परेशानी कभी खत्म नहीं होगी। फिलहाल कोई नियंत्रण नहीं है।


छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी


पूर्व DY CM सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल


Delhi Assembly Election Result 2025: ‘BJP के एक बार फिर जीतने पर राहुल गांधी को बधाई’, दिल्ली चुनाव नतीजों पर KTR का तंज


चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे


रिश्वतखोरी का वीडियो, नौकरी के अंतिम दिन ये क्या कर डाला! मचा हड़कंप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News

कोरबा में युवक की झूठी लूट और अपहरण शिकायत का खुलासा

Arjun Mukherjee
October 14, 2025
Chhattisgarh Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप तेज, जनजीवन प्रभावित
dearness allowance increased: 7वें वेतन आयोग के तहत DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
CG BREAKING : साय सरकार का दूसरा बजट सत्र कल से होगा शुरू
22 February Horoscope : इस राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?