News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > राजनीति > पूर्व DY CM सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल
राजनीति

पूर्व DY CM सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल

Last updated: February 6, 2025 9:53 am
Arjun Mukherjee
Published: February 6, 2025
Share
SHARE

रायपुर। कांग्रेस के साल 2028 के विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने के बयान से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पलट गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

Contents
महंत के बयान पर बीजेपी ने ली चुटकीमहंत की सफाई- तो क्या कहता, भूपेश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हार गएमहंत की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई होगी, मेरी जानकारी में नहीं: बघेलऐसे बयानों पर विराम लगे, अन्यथा बातें दूषित नजरिये से देखी जाएंगी: सिंहदेव

दरअसल, महंत का बयान आते ही भाजपा हमलावर हो गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाए थे। इधर, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बयानों के तीर से सिर फुटौव्वल की स्थिति बनती जा रही है।

इंदौर के उद्योगपति के बेेटे पर दुष्कर्म का आरोप, फ्रांस से शिकायत करने आई युवती

उल्लेखनीय है कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में बघेल बनाम सिंहदेव की गुटबाजी हावी रही। राज्य में दस नगर निगम और सौ से ज्यादा स्थानीय निकायों में 11 फरवरी को मतदान है।

महंत के बयान पर बीजेपी ने ली चुटकी

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान मंगलवार को अंबिकापुर की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़कर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। सिंहदेव हमेशा बेदाग रहे हैं।

इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है, जबकि अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल बचे हैं।

महंत की सफाई- तो क्या कहता, भूपेश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हार गए

भाजपा के कटाक्ष की खबर संभवतः महंत तक पहुंच चुकी थी। अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ पहुंचते ही महंत ने पलटी मार ली। उन्होंने कहा, अंबिकापुर में मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

प्रदेश में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जिसमें चेहरा सभी का होगा। अंबिकापुर सिंहदेव का क्षेत्र है उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूंगा, तो क्या उनको कहूंगा कि उनके नेतृत्व में चुनाव हार गए।

महंत की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई होगी, मेरी जानकारी में नहीं: बघेल

महंत के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि डॉ. चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। हाईकमान अधिकृत है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। मगर, ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।

ऐसे बयानों पर विराम लगे, अन्यथा बातें दूषित नजरिये से देखी जाएंगी: सिंहदेव

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि इस पर अब विराम लगना चाहिए, अन्यथा ये बातें दूषित नजरिए से देखी जाएंगी। सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। डॉ. महंत के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे निर्णय पार्टी हाईकमान से आते हैं। उन्होंने (डॉ. चरण दास महंत) जो भी कहा होगा, स्थानीय स्तर को लेकर ही कहा होगा।

You Might Also Like


रायपुर: हेडमास्टर ने महिला अधिकारी पर हमला किया, वीडियो हुआ वायरल


दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला


‘जनता ने केजरीवाल को मुक्त किया, ताकि आराम से जा सकें जेल’, दिल्ली चुनाव नतीजों पर बोलीं स्मृति ईरानी


‘चेतावनी देता हूं, हम एक इंच भी जमीन नहीं देंगे’, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले ओवैसी; VIDEO वायरल


वक्फ संशोधन बिल पर अमित शाह का पलटवार: विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले – ‘देश तोड़ने की कोशिश न करें’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

बकुलाही के स्पंज आयरन प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Arjun Mukherjee
January 22, 2026
सावधान! रिश्वत देने पर भी हो सकती है जेल, पढ़ लें CG High Court का ये आदेश
औरंगजेब कब्र विवाद- हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू:कल दो समुदायों में पथराव-आगजनी
ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन’ रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, डेढ़ एकड़ में फैली थी फसल
ऑपरेशन साइबर शील्ड की सफलता: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 2.66 करोड़ की ठगी, 4 साइबर अपराधी दबोचे गए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?