News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में सियासी उथल-पुथल: भाजपा में ही मंत्री के खिलाफ साजिश का मुद्दा गर्माया
छत्तीसगढ़

कोरबा में सियासी उथल-पुथल: भाजपा में ही मंत्री के खिलाफ साजिश का मुद्दा गर्माया

Last updated: March 17, 2025 11:27 am
Arjun Mukherjee
Published: March 17, 2025
Share
SHARE

कोरबा। प्रदेश में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई जारी है, वहीं कोरबा में भाजपा के भीतर ही घमासान मचा हुआ है। यहां भाजपा का ही एक पार्षद मंत्री और स्थानीय विधायक लखन लाल देवांगन के खिलाफ पार्टी के अन्य पार्षदों को एकजुट करने में लगा है। इस साजिश का खुलासा एक वायरल ऑडियो से हुआ, जिसके बाद भाजपा पार्षद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।

वायरल ऑडियो से हुआ बड़ा खुलासामंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ मुहिम चला रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके सहयोगी बद्री अग्रवाल की बातचीत का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए पार्षदों को पैसे देने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

भाजपा पार्षदों ने की एफआईआर की मांगजैसे ही यह मामला सामने आया, भाजपा पार्षदों ने देर रात सिविल लाइन थाना, रामपुर में पहुंचकर हितानंद और बद्री अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की। भाजपा पार्षदों ने इन पर पार्टी नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। इस पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही।

छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में नक्सली हमला टला, सुरक्षाबलों ने समय रहते आईईडी किया निष्क्रिय

साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगभाजपा पार्षद चंद्रलोक सिंह ने कहा कि हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं और मंत्री लखनलाल देवांगन को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि ये लोग मंत्री को नुकसान पहुंचाने तक की साजिश कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने हितानंद अग्रवाल के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कहा कि मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। यदि जल्द से जल्द अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया, तो भाजपा पार्षद थाना में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

क्या है पूरा मामला?उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देने पर भाजपा की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नूतन सिंह ठाकुर भाजपा के बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर सभापति बने थे, जबकि पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल चुनाव हार गए थे। अब भाजपा पार्षदों का आरोप है कि हितानंद अग्रवाल मंत्री के खिलाफ झूठी मुहिम चला रहे हैं और पार्टी के भीतर ही षड्यंत्र रच रहे हैं।

You Might Also Like


नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे, 5 लोग घायल, 3 गंभीर


कोरबा में देर रात शराबियों का उत्पात, पुलिस ने किया मामला दर्ज


CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद


CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई’ इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी पकड़े गए


भारतमाला मार्ग पर बदमाशों का आतंक’ चलती कार पर किया पथराव, गंभीर रूप से घायल हुई युवती

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कवर्धा में गैंगरेप: गृहमंत्री के गृह जिले में आक्रोश

Arjun Mukherjee
September 25, 2025
77th Republic Day : बिलासपुर में 77वें गणतंत्र दिवस का जोश, सीएम विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, देखें Live
ड्रग्स वीडियो पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाए संरक्षण के आरोप, भाजपा का पलटवार
भारत ने ठुकराया NATO चीफ का दावा, पीएम मोदी ने पुतिन से की अहम फोन कॉल
Jewelery Shop Attack : पिस्टल की नोंक पर बड़ी वारदात नकाबपोश बदमाशों ने लूटी ज्वेलरी शॉप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?