News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: पान ठेले पर सिगरेट को लेकर विवाद, तीन युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा; CCTV में कैद घटना
छत्तीसगढ़

Korba News: पान ठेले पर सिगरेट को लेकर विवाद, तीन युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा; CCTV में कैद घटना

Last updated: September 29, 2026 6:46 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 29, 2026
Share
SHARE

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात पान ठेले पर सिगरेट और सामान लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में तीन युवकों पर दो युवकों से मारपीट करने का आरोप है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मारपीट में राहुल शांडिल्य गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
पान ठेले पर सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवादतीन युवकों ने युवक को सड़क पर पटककर पीटागंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीपुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज की जांचदेर रात तक खुले पान ठेलों पर उठे सवाल

पान ठेले पर सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, कृष्णा नगर में देर रात खुले पान ठेले पर सिगरेट और सामान लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया कि SBS कॉलोनी निवासी राहुल शांडिल्य अपने साथी दक्ष निराला के साथ बाइक से किसी काम से गया था। लौटते समय दोनों कृष्णा नगर के पान ठेले पर रुके और सामान मांगा।

इसी दौरान तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक भी वहां पहुंचे और सिगरेट मांगने लगे। सामान देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

तीन युवकों ने युवक को सड़क पर पटककर पीटा

विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला ने राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला के साथ मारपीट शुरू कर दी। CCTV फुटेज में तीन युवकों द्वारा राहुल को लात-घूंसों से पीटकर सड़क पर गिराते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।

आरोप है कि मारपीट के दौरान पत्थर से राहुल के सिर पर हमला करने की कोशिश भी की गई। घटना के दौरान पान ठेला संचालक मौके पर मौजूद था और पूरा घटनाक्रम देखता रहा।

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

मारपीट के बाद राहुल सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा रहा। बाद में उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज की जांच

CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में एक पक्ष की ओर से राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला हैं, जबकि दूसरे पक्ष में तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

देर रात तक खुले पान ठेलों पर उठे सवाल

घटना के बाद कृष्णा नगर समेत शहर के उन इलाकों में देर रात तक संचालित होने वाले पान ठेलों और दुकानों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक सिगरेट, गुटखा, डिस्पोजल और चखना जैसी सामग्री की बिक्री होने से ऐसे स्थानों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं, देर रात तक खुलने वाली दुकानों की निगरानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

You Might Also Like


नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में IED धमाका, दो जवान गंभीर रूप से घायल


CG NEWS : CG धान खरीदी महासमुंद बना प्रदेश में नंबर-1, किसानों के भुगतान में रचा इतिहास


कोरबा में खूनी भिड़ंत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हमले में 12 लोग घायल


गर्भवती महिला की मौत से परिजन आक्रोशित, लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू


Sukma Jewellers robbery : दुर्गा ज्वेलर्स में बड़ी लूट सिर्फ तीन घंटे में सुलझी, तीनों आरोपी आभूषण और हथियार सहित गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Monsoon in CG
छत्तीसगढ़

Monsoon in CG : नदी-नाले उफान पर , मानसून की पहली ही बारिश से जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Arjun Mukherjee
May 17, 2026
CG NEWS : करेंसी टावर बना ‘मौत का कुआं’ , IAS ऋचा शर्मा के बाद अब कांग्रेस नेता लिफ्ट में फंसे, गार्ड ने बचाई जान
CG Teacher Promotion : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत’ 5 साल की सेवा के बाद प्रमोशन का अवसर, व्यायाम शिक्षक भी बन सकेंगे सहायक शिक्षक
26 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला: जीएसटी टीम ने अमन अग्रवाल को किया गिरफ्तार
भीषण सड़क हादसे से दहला कोरबा’ एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई, SECL कर्मचारी भी शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?