News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर गेवरा क्षेत्र परिवार ने इस राष्ट्रीय पर्व को अत्यंत उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया
छत्तीसगढ़

77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर गेवरा क्षेत्र परिवार ने इस राष्ट्रीय पर्व को अत्यंत उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया

Last updated: January 27, 2026 3:35 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 27, 2026
Share
murliDIGITAL9301435204
SHARE

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री एस. के. त्यागी, महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र के स्वागत के साथ हुई। सीजीएम कार्यालय में विभागाध्यक्षों, क्षेत्रीय जेसीसी सदस्यों, क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्यों, क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्यों सिस्टा, काउंसिल तथा ओबीसी एसोसिएशन के सदस्यों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात श्री एस. के. त्यागी सर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

murliDIGITAL9301435204
murliDIGITAL9301435204

ध्वजारोहण के पश्चात एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरिश दुहन का संदेश महाप्रबंधक (संचालन) श्री एन. के. साहू द्वारा पढ़कर सुनाया गया।

इसके उपरांत सभी अतिथियों को गेवरा स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया। स्टेडियम का कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एस. के. त्यागी सर, महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र का स्वागत श्री अजय बेहेरा, विभागाध्यक्ष (मा.संं), गेवरा क्षेत्र द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया।
साथ ही श्रीमती सीमा त्यागी, अध्यक्षा, श्रेया महिला समिति, गेवरा क्षेत्र का स्वागत श्रीमती लकिता, प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय ध्वज के आरोहण के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि श्री एस. के. त्यागी सर द्वारा राष्ट्रीय गान एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ संपन्न किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन हुआ, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, बीकन इंग्लिश स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

शांति एवं समृद्धि के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को मुख्य अतिथि, श्रेया महिला समिति की अध्यक्षा एवं सदस्यों, सभी विभागाध्यक्षों, जेसीसी सदस्यों, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति, सिस्टिया, ओ बी सी एसोसिएशन एवं काउंसिल सदस्यों द्वारा आकाश में छोड़ा गया।

इसके उपरांत श्री एस. के. त्यागी सर, महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र द्वारा इस विशेष अवसर पर एक संक्षिप्त, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक संबोधन दिया गया।

तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनके निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही “श्रेष्ठ अभिभावक पुरस्कार” उन माता-पिता को प्रदान किया गया, जिनके बच्चों ने एमबीबीएस, आईआईटी आदि प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ कमांडेंट को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल, बीकन इंग्लिश स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र, महाप्रबंधक, गेवरा परियोजना तथा श्रेया महिला समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

अंत में कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (संचालन) श्री एन. के. साहू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

You Might Also Like


CG News : जशपुर में घर में घुसकर लूट, तीन नकाबपोश आरोपी फरार


CM साय की व्यस्तता बढ़ी, बैठक के बाद कोरबा दौरे पर निकलेंगे


CG Police Action : क्राइम अलर्ट , शोभायात्रा की भीड़ में चाकूबाजी, घायल युवक की हालत नाजुक


Chhattisgarh Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज, बीजापुर से 5 माओवादी गिरफ्तार


Mantralaya Online Attendance Issue : मंत्रालय में ‘लेट लतीफी’ का डर , सिस्टम फेल होने से कर्मचारियों को सता रही है सैलरी कटने की चिंता

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Ban on cough syrup: स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन, शिशुओं को कफ सिरप देना हो सकता है खतरनाक

Arjun Mukherjee
October 6, 2025
Chhattisgarh Property Tax : नगर निगम की बड़ी चेतावनी’ आज ही भरें टैक्स, वरना बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी
DJ पर गाना बदलने की बात पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
दर्री बाजार से लौटते समय हादसा, मौके पर गई मां-बेटी की जान
नव वर्ष पर कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, चार थानों के प्रभारी बदले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?