News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > रेखा गुप्ता के CM बनने के पीछे एक नहीं कई वजह
देश

रेखा गुप्ता के CM बनने के पीछे एक नहीं कई वजह

Last updated: February 20, 2025 4:48 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली का चुनाव परिणाम आने के 10 दिनों के बाद जिस तरह एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को कमान देने का निर्णय लिया, उसने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी इस ऐतिहासिक जीत को अभी से ठोस आधार देने में जुट गई है। जोश को ठंडा होने का पूरा वक्त दिया गया और फिर जाट, पंजाबी, वैश्य, पूर्वांचली के जाल को काटते हुए महिला को आगे कर पूरे देश को संदेश दिया गया।

Contents
13 फरवरी की रात तक विदेश में थे पीएम मोदीएक महिला के हाथ में राज्य की कमान दीयह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं

एक तरीके से पार्टी के अंदर भी नेताओं की प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से जितनी चर्चा संभावित मुख्यमंत्री को लेकर हो रही थी, उतनी ही बहस इस बात पर भी थी कि आखिर इतनी देर क्यों? क्या पेच है? हालांकि, दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कह चुके थे कि 10 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

13 फरवरी की रात तक विदेश में थे पीएम मोदी

सही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी की रात तक विदेश में थे। लेकिन उसके बाद पांच दिनों की देर क्यों, यह सवाल था। आठ फरवरी को फैसला आया था और 10 दिन बाद 19 फरवरी को मुख्यमंत्री का फैसला हो गया। वस्तुतः 27 साल बाद दिल्ली में जो जीत मिली, उसके बाद पार्टी के कई नेताओं में एक अभिमान भी था। जीत का सेहरा बांधने और दावेदारी की होड़ भी शुरू हो गई थी।

भाजपा नेतृत्व ने धीरे-धीरे नेताओं की इस खींचतान को शांत कर दिया। वैसे भी सच्चाई तो यही है कि दिल्ली की जीत अगर किसी एक चेहरे पर हुई थी, तो वह नरेंद्र मोदी थे। भाजपा के लिए बड़ा सवाल यह था कि जाति के पेच से कैसे निकलें? दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भाजपा हर जाति वर्ग से अध्यक्ष बनाकर इसका प्रयोग करती रही है।

USAID से छत्तीसगढ़ के एनजीओ को मिली मदद पर सीएम साय का बड़ा आरोप

एक महिला के हाथ में राज्य की कमान दी

वहीं, अब जब सत्ता में आई है तो पार्टी इस बहस को ही समाप्त करना चाहती है। रेखा गुप्ता एक जाति से हैं, लेकिन उससे पहले महिला हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में भाजपा की जीत में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। आज के दिन अकेले भाजपा यह दावा करेगी कि उसने एक महिला के हाथ में राज्य की कमान दी है, जबकि पड़ोसी राज्य राजस्थान में उपमुख्यमंत्री महिला है।

यह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं

बंगाल में जरूर ममता के हाथ कमान है, लेकिन वह खुद ही पार्टी की सुप्रीम लीडर हैं। आम आदमी पार्टी के समय में भी एक महिला मुख्यमंत्री बनाई तो गई थी, लेकिन उसे अस्थायी भी करार दे दिया गया था। यह सच है कि मंत्रिमंडल में जातिगत और क्षेत्रीय फॉर्मूला साधा जाएगा। चेहरा न्यूट्रल लेकिन प्रभावी रखने की कोशिश हुई है। यह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनाव में चौंकाया था। यह संदेश भी दिया था कि पार्टी में बड़ा चेहरा होना सब कुछ नहीं है। कर्मठ कार्यकर्ता होना बहुत कुछ है, जो बिना अभिमान पार्टी नेतृत्व की सोच को जमीन तक पहुंचा पाए, पहले दिन से। रेखा गुप्ता को यह साबित करना पड़ेगा।

You Might Also Like


वर्कशॉप अपडेट: दो दिन में 4 सत्र, पहले दिन पीएम मोदी को सम्मानित किया जाएगा


West Bengal Namaz Fact Check : बंगाल चुनाव 2026 के बीच नमाज पर नए नियम का दावा, जांच में निकला भ्रामक


Rebellion in Indian Politics : शिवसेना, कांग्रेस से लेकर एनसीपी तक, पार्टी विभाजन ने कैसे बदले देश के राजनीतिक समीकरण


मिनी पावर हाउस और विदेशी सामान बरामद, छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे


Droupadi Murmu Bengal Visit 2026 : बंगाल सरकार को देना होगा हिसाब, सिलीगुड़ी में राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल बदलने पर घिरी ममता सरकार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

गन्ना जूस मशीन की चपेट में आया किशोर, चार उंगलियां बुरी तरह कुचलीं

Arjun Mukherjee
April 12, 2026
29 January 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानिए अपना राशिफल …
गुरमा के समाधान शिविर में शामिल होकर कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद
MP में छत से गिरकर छत्तीसगढ़ की महिला की मौत, पिता का गंभीर आरोप- दहेज के लिए ससुरालवालों ने मारा और फेंका; डेढ़ साल की बेटी गायब
CG BREAKING : सूरजपुर में ब्रेड फैक्ट्री पर छापा, 4 नाबालिगों समेत 8 लोग हिरासत में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?