News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > रेखा गुप्ता के CM बनने के पीछे एक नहीं कई वजह
देश

रेखा गुप्ता के CM बनने के पीछे एक नहीं कई वजह

Last updated: February 20, 2025 4:48 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली का चुनाव परिणाम आने के 10 दिनों के बाद जिस तरह एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को कमान देने का निर्णय लिया, उसने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी इस ऐतिहासिक जीत को अभी से ठोस आधार देने में जुट गई है। जोश को ठंडा होने का पूरा वक्त दिया गया और फिर जाट, पंजाबी, वैश्य, पूर्वांचली के जाल को काटते हुए महिला को आगे कर पूरे देश को संदेश दिया गया।

Contents
  • 13 फरवरी की रात तक विदेश में थे पीएम मोदी
  • एक महिला के हाथ में राज्य की कमान दी
  • यह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं

एक तरीके से पार्टी के अंदर भी नेताओं की प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से जितनी चर्चा संभावित मुख्यमंत्री को लेकर हो रही थी, उतनी ही बहस इस बात पर भी थी कि आखिर इतनी देर क्यों? क्या पेच है? हालांकि, दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कह चुके थे कि 10 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

13 फरवरी की रात तक विदेश में थे पीएम मोदी

सही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी की रात तक विदेश में थे। लेकिन उसके बाद पांच दिनों की देर क्यों, यह सवाल था। आठ फरवरी को फैसला आया था और 10 दिन बाद 19 फरवरी को मुख्यमंत्री का फैसला हो गया। वस्तुतः 27 साल बाद दिल्ली में जो जीत मिली, उसके बाद पार्टी के कई नेताओं में एक अभिमान भी था। जीत का सेहरा बांधने और दावेदारी की होड़ भी शुरू हो गई थी।

भाजपा नेतृत्व ने धीरे-धीरे नेताओं की इस खींचतान को शांत कर दिया। वैसे भी सच्चाई तो यही है कि दिल्ली की जीत अगर किसी एक चेहरे पर हुई थी, तो वह नरेंद्र मोदी थे। भाजपा के लिए बड़ा सवाल यह था कि जाति के पेच से कैसे निकलें? दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भाजपा हर जाति वर्ग से अध्यक्ष बनाकर इसका प्रयोग करती रही है।

USAID से छत्तीसगढ़ के एनजीओ को मिली मदद पर सीएम साय का बड़ा आरोप

एक महिला के हाथ में राज्य की कमान दी

वहीं, अब जब सत्ता में आई है तो पार्टी इस बहस को ही समाप्त करना चाहती है। रेखा गुप्ता एक जाति से हैं, लेकिन उससे पहले महिला हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में भाजपा की जीत में महिलाओं की भूमिका अहम रही है। आज के दिन अकेले भाजपा यह दावा करेगी कि उसने एक महिला के हाथ में राज्य की कमान दी है, जबकि पड़ोसी राज्य राजस्थान में उपमुख्यमंत्री महिला है।

यह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं

बंगाल में जरूर ममता के हाथ कमान है, लेकिन वह खुद ही पार्टी की सुप्रीम लीडर हैं। आम आदमी पार्टी के समय में भी एक महिला मुख्यमंत्री बनाई तो गई थी, लेकिन उसे अस्थायी भी करार दे दिया गया था। यह सच है कि मंत्रिमंडल में जातिगत और क्षेत्रीय फॉर्मूला साधा जाएगा। चेहरा न्यूट्रल लेकिन प्रभावी रखने की कोशिश हुई है। यह भी एक संयोग है कि रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद से आती हैं।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनाव में चौंकाया था। यह संदेश भी दिया था कि पार्टी में बड़ा चेहरा होना सब कुछ नहीं है। कर्मठ कार्यकर्ता होना बहुत कुछ है, जो बिना अभिमान पार्टी नेतृत्व की सोच को जमीन तक पहुंचा पाए, पहले दिन से। रेखा गुप्ता को यह साबित करना पड़ेगा।


पहलगाम अटैक पर देश विरोधी पोस्ट, विधायक, पत्रकार, वकील समेत 28 गिरफ्तार


51 हजार युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, पीएम ने दी शुभकामनाएं


नॉर्थ-ईस्ट में बारिश और बाढ़ से हाहाकार: 2 दिन में 32 की मौत, अरुणाचल में हादसा, मणिपुर-असम में तबाही


ट्रंप का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका रिश्तों में नया उत्साह, डील पर चर्चा जारी


Iran Attack Oil Tanker : खाड़ी में फंसे हजारों भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की हाई-लेवल एडवाइजरी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

“व्हीलचेयर पर भी रहा तो…” – MS Dhoni ने CSK Vs MI मैच से पहले दिया बड़ा बयान, रिटायरमेंट की अटकलों पर लगाया विराम

Arjun Mukherjee
March 23, 2025
ईरान पर बढ़ा युद्ध संकट, डोनाल्ड ट्रंप की हाई-लेवल बैठक के बाद हमले की अटकलें तेज
Interior designer duped: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, डिज़ाइनर बना शिकार
भाजपा अध्यक्ष चुनाव में संशय, अप्रैल तक स्थगित होने की संभावना
CG News : रायपुर के मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक राय ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?