News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Crime: चोरी की जानकारी देना पड़ा भारी, दुकान मालिक को बताने से नाराज युवकों ने घेरकर युवक को पीटा; गला दबाया, सिर पर कड़े से किया वार
छत्तीसगढ़

Korba Crime: चोरी की जानकारी देना पड़ा भारी, दुकान मालिक को बताने से नाराज युवकों ने घेरकर युवक को पीटा; गला दबाया, सिर पर कड़े से किया वार

Last updated: September 12, 2026 7:16 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 12, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने से नाराज होकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने युवक को घेरकर गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का व लात से जमकर मारपीट की। इस दौरान उसका गला दबाने के साथ सिर पर कड़े से भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Contents
चोरी का सामान ले जाते देखा था, दुकान मालिक को दी जानकारीतालाब के पास घेरकर किया हमलातीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाईBNS की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी विधि के अनुसार हिरासत में लिया गया है।

चोरी का सामान ले जाते देखा था, दुकान मालिक को दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, अजय सिदार (23) निवासी चाकाबुड़ा छिछमेपारा ने 10 सितंबर को बांकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे अजय ने गांव के सल्हियापारा स्थित एक दुकान के पुराने घर से कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को कथित तौर पर चोरी का सामान ले जाते देखा था। इसके बाद उसने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दे दी।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर आरोपियों में अजय के प्रति रंजिश थी।

तालाब के पास घेरकर किया हमला

आरोप है कि 9 सितंबर की रात करीब 9 बजे अजय तालाब के पास था। इसी दौरान कान्हा अगरिया, बिज्जू, सोनू अगरिया और एक नाबालिग ने उसे घेर लिया।

चोरी की जानकारी दुकान मालिक को देने की बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से हाथ, मुक्का और लात से लगातार मारपीट की।

इस दौरान आरोपियों ने अजय का गला दबाने का भी प्रयास किया। वहीं, नाबालिग ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में अजय के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • कन्हैयालाल अगरिया उर्फ कान्हा, उम्र 19 वर्ष
  • विजय कुमार अगरिया उर्फ बिज्जू, उम्र 20 वर्ष
  • राहुल सिंह अगरिया उर्फ सोनू, उम्र 20 वर्ष
  • एक विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिग के खिलाफ भी विधि के अनुसार कार्रवाई की गई है।

BNS की इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

बांकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और 109(1) के तहत कार्रवाई की है।

You Might Also Like


CG CRIME : लापता युवक की अधजली लाश ओडिशा के जंगल में मिली, हत्या कर जलाने की आशंका


CG BREAKING : वन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से चार पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल’ मचा हड़कंप


Monsoon Health Alert’ बारिश में इन बीमारियों से रहें सावधान, शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज


कोरबा में संगठित चोरी गिरोह बेनकाब, वाहन और मशीनरी बरामद


CG Accident News : सड़क पर लापरवाही भारी, दो मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राशिफल

Horoscope : 31 दिसंबर का राशिफल

Arjun Mukherjee
December 30, 2025
Income Tax : असेसमेंट ईयर की जटिल व्यवस्था खत्म कर टैक्स ईयर सिस्टम लागू करने की योजना
कोरबा में बड़ा हादसा: यात्री बस पलटी, दो दर्जन घायल, करतला और रजगामार थाने के बीच जांच को लेकर खींचतान
Animal Cruelty : पूरे इलाके में आक्रोश स्थानीय लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
CG News : राजस्व कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, SDM और नायब तहसीलदार समेत 5 हिरासत में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?