News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > मोबाइल कॉल ने बचाई जान, समय पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचा
छत्तीसगढ़

मोबाइल कॉल ने बचाई जान, समय पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Last updated: July 26, 2025 7:29 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 26, 2025
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सास-बहू से लूट की कोशिश की। आरोपी ने दोनों महिलाओं के गले पर चाकू रखकर पैसों की मांग की, लेकिन परिजनों की सतर्कता और तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर फेज-2 का है।

गले पर चाकू अड़ाकर मांगी रकम, बहू ने किया विरोध

घटना के समय घर में संगीता भोजसिया (37) और उनकी सास प्रेमलता (56) मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी राजेश बंजारे (निवासी नाभांठा, खरसिया) मेन गेट से सीधे घर के अंदर घुस आया। वह सबसे पहले सास प्रेमलता के गले में चाकू अड़ाकर पैसों की मांग करने लगा और अपने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर डराने की कोशिश की। बहू संगीता ने जब विरोध किया तो उसने उसके गले पर भी चाकू रख दिया।

मोबाइल कॉल से मिली मदद, तुरंत पहुंची पुलिस

इस दौरान प्रेमलता का मोबाइल ऑन था और वह किसी परिजन से बात कर रही थीं। परिजनों को जब कुछ गलत होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को घर के भीतर ही दबोच लिया। इस दौरान बहू संगीता की उंगली में चोट भी आई है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पकड़े गए आरोपी राजेश बंजारे के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उससे लूट में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

You Might Also Like


आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 44 प्रकरण दर्ज


छत्तीसगढ़ में दो बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ, तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


CG BREAKING : बैडमिंटन खेलते वक्त कारोबारी को आया हार्ट अटैक, कोर्ट पर ही हुई मौत


धर्मांतरण को लेकर बवाल, स्कूल प्राचार्य के खिलाफ थाने में दी गई शिकायत


कोरबा पुलिस को मिली नई तकनीकी ताकत, IG ने किया ‘सशक्त मोबाइल ऐप’ का विमोचन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Stabbing
देश

Stabbing: ब्रिटेन में ट्रेन हादसा: हाई-स्पीड ट्रेन पर चाकूबाजी, यात्रियों में अफरातफरी

Arjun Mukherjee
November 3, 2025
Giroudpuri Dham में आग का तांडव बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, 12 दुकानें जलकर खाक
Fake Medicine Case : पुलिस और ड्रग विभाग का संयुक्त एक्शन , नकली दवा रैकेट के सफाए के लिए चली विशेष मुहिम, 3 शातिर गिरफ्तार
महिलाओं को 2100 महीना, बुजुर्गों को फ्री इलाज, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली सब फेल, केजरीवाल के लुभावने वादे भी वोट दिलाते क्यों नजर नहीं आ रहे
Chandrashekhar Azad Statue Unveiling : क्रेडिट लेने की ‘होड़’ , रात के अंधेरे में हुआ आजाद की प्रतिमा का अनावरण, आज CM को करना था आधिकारिक इवेंट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?