News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Crime: पुलिस चेकिंग का झांसा देकर बुजुर्ग से 80 हजार की ठगी, महिला से चेन स्नेचिंग की कोशिश; CCTV खंगाल रही पुलिस
छत्तीसगढ़

Korba Crime: पुलिस चेकिंग का झांसा देकर बुजुर्ग से 80 हजार की ठगी, महिला से चेन स्नेचिंग की कोशिश; CCTV खंगाल रही पुलिस

Last updated: October 2, 2026 4:06 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

कोरबा। Korba Crime: छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिनदहाड़े ठगी और चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। दर्री थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस चेकिंग का झांसा देकर 65 वर्षीय बुजुर्ग से दो सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। वहीं, सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन खींचने की कोशिश की। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Contents
पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर 80 हजार की अंगूठियां ठगीमहिला से चेन खींचने की कोशिश, सड़क पर गिरीएक महीने में तीसरी बार पुलिस चेकिंग के नाम पर ठगीCCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर 80 हजार की अंगूठियां ठगी

पहली घटना दर्री थाना क्षेत्र के प्रगति नगर रोड की है। 65 वर्षीय भागीराम कर्म CISF क्वार्टर ऑफिस के सामने मेन रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है और सोने-चांदी के आभूषण उतारकर रखने होंगे। उनकी बातों में आकर भागीराम ने अपनी दो सोने की अंगूठियां उतार दीं। इसके बाद आरोपी अंगूठियां लेकर बाइक से फरार हो गए।

बताया गया है कि अंगूठियों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 360/26 के तहत BNS की धारा 304(2) और 3(5) में केस दर्ज किया है।

महिला से चेन खींचने की कोशिश, सड़क पर गिरी

दूसरी घटना कोरबा शहर के एमपी नगर मुख्य मार्ग की है। शिवाजी नगर निवासी कांता बनवाल अपनी बेटी के साथ घंटाघर की ओर मॉर्निंग वॉक पर जा रही थीं।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन खींचने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से महिला सड़क पर गिर गईं। हालांकि, चेन नहीं टूटी और बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। CSP प्रतिभा चतुर्वेदी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक महीने में तीसरी बार पुलिस चेकिंग के नाम पर ठगी

कोरबा में इस तरह की यह हाल की तीसरी घटना बताई जा रही है। करीब एक महीने पहले निहारिका टॉकीज के पास भी बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग को पुलिस चेकिंग का झांसा दिया था। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन लेकर फरार होने की बात सामने आई थी।

अब सामने आए दोनों मामलों में पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े व्यस्त इलाकों में हुई इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और अन्य जानकारी जुटा रही है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने आभूषण न उतारें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

You Might Also Like


मातम में डूबा गांव’ रहस्यमयी हालात में सगे भाई-बहन की मौत से सनसनी


Chhattisgarh Environment Board : 25 फैक्ट्रियों पर विभाग का चाबुक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी बड़ी सजा


छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, इस तारीख तक आम जनता से मांगे गए सुझाव


PM मोदी की मौजूदगी में नवा रायपुर से अभनपुर के लिए नई ट्रेन सेवा लॉन्च


छत्तीसगढ़ में PG मेडिकल सीटों पर बड़ा फैसला, 50% राज्य कोटे का गजट संशोधन जारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
उद्योग

EPFO: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! नए टैक्स स्लैब के बाद PF पर भी मिल सकता है शानदार फायदा

Arjun Mukherjee
February 4, 2025
भारत ने व्हाइट हाउस सलाहकार की टिप्पणी को खारिज किया: कहा- रिश्ते आपसी सम्मान पर आधारित
कोरबा में बुनियादी सुविधाओं का संकट, शव को लकड़ी के सहारे गांव तक ले जाना पड़ा
CG Coal Levy Scam : छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस: EOW ने पेश किया छठा सप्लीमेंट्री चालान, 9500 पन्नों में जांच के साक्ष्य
PM Modi Rajya Sabha Speech 2026 : ‘हमें तैयार रहना होगा’, पश्चिम एशिया संघर्ष पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, व्यापारिक गलियारों पर गहराया संकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?