कोरबा/कुसमुंडा – मंगलवार को वॉलीबॉल कोर्ट, जेआर सी क्लब, विकास नगर कुसमुंडा में अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक सचिन तानाजी पाटील ने शिरकत किए। महाप्रबंधक श्री पाटील ने सर्वप्रथम तिरंगा रंगों के गुब्बारों को आसमान में उड़ाया ।तत्पश्चात खिलाड़ियों का परिचय लेने के बाद पहला लीग मैच की शुरुआत की गई।कुल 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है जिसमें 18/11/25 को कुल 16 लीग मैच रात 9:00 बजे तक चला जिसमें सभी श्रेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम को जीतने में ताकत झोंक दिए।आज दिनांक 19/11/25 बुधवार को दूसरे चरण में लीग मैचों के उपरांत क्वार्टर फाइनल मैच शाम 5:00 बजे संपन्न होगी।कल गुरुवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन संध्या 5:00 बजे होगा।


