News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > काल बना अधूरा बाईपास : बीते 10 दिन में 2 की गई जान
छत्तीसगढ़

काल बना अधूरा बाईपास : बीते 10 दिन में 2 की गई जान

Last updated: March 9, 2025 8:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 9, 2025
Share
SHARE

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. मालवाहक वाहनों के बेरोकटोक आवागमन से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. पिछले सात दिनों में 2 भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास का अधूरा निर्माण अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है.

Contents
10 दिनों में दो सड़क हादसे, 2 की मौत12 वर्षों से अधूरे बाईपास को पूरा करने की मांगजागो प्रशासन जागो

10 दिनों में दो सड़क हादसे, 2 की मौत

10 दिनों में दो सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई. दोनों ही हादसों में भारी मालवाहक वाहन मौत का कारण बनी.

आमलीपारा में 28 फरवरी को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को धान से लदे ट्रक ने कुचल दिया था. हादसे में उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी.

खैरागढ़ के सांस्कृतिक भवन के पास आज दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जहां दो बाइक आपस में टकरा गई, इसी दौरान सड़क पर गिरे युवक को मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मेटाडोर चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: 3 लाख से कम आय वाली महिलाओं को ₹2500 की सहायता

12 वर्षों से अधूरे बाईपास को पूरा करने की मांग

सोनसरार से किसान राइस मिल तक बाईपास सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पुलिया निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यह सड़क अब तक चालू नहीं हो पाई. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिया का निर्माण पूरा हो जाए, तो भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं करना पड़ेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है.

पुलिया के निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण भारी वाहन अब भी शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. शहर के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाईपास का अधूरा निर्माण अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. बाईपास चालू नहीं होने से भारी वाहन शहर के अंदर से गुजर रहे हैं. यदि पुलिया का निर्माण पूरा हो जाता, तो भारी वाहन बाईपास से ही निकलते और शहर की सड़कों पर दबाव कम होता. प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बाईपास पुलिया निर्माण पूरा कराने की मांग की है.

जागो प्रशासन जागो

खैरागढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं. बाईपास सड़क का अधूरा निर्माण लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. प्रशासन की उदासीनता के चलते 10 दिन में दो बड़े सड़क हादसे हुए. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. हादसों में लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है. ना ही बायपास के निर्माण कार्य को पूरा कर रहा है, ना ही भारी मालवाहक पर रोक लगाई जा रही है.

You Might Also Like


अवैध शराब का भंडार नाले के पास मिला, पुलिस की दबिश में चौंकाने वाली बरामदगी


छत्तीसगढ़ में कोरोना के फिर बढ़े कदम: आज मिले 5 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 45


श्यांग थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


CG News : कोदो चावल खाने के बाद एक-एक कर सभी सदस्यों की बिगड़ी हालत, परिजनों में दहशत


CG Open School Exam 2026 : हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 जनवरी अंतिम तिथि

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
RBI Action on Paytm 2026
देश

RBI Action on Paytm 2026 : अब ‘बैंकिंग’ नहीं कर पाएगा पेटीएम , 24 अप्रैल की शाम से सभी वित्तीय गतिविधियों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

Arjun Mukherjee
April 25, 2026
Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ
Durg Murder Case : ऑनर किलिंग या निजी रंजिश? मां के सामने आशिक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: CM साय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
Mohit Sahu Chhollywood : छॉलीवुड निर्माता की हालत स्थिर, आत्महत्या प्रयास पर कानूनी कार्रवाई शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?